IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- CSK vs KKR, 25th Match

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल 2025 के 25वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगे। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जो अपनी स्पिन फ्रेंडली पिच और जबरदस्त होम क्राउड के लिए जाना जाता है। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

मौजूदा सीज़न में कुल 74 मैच 13 शहरों में खेले जाएंगे, जो मई के आखिरी हफ्ते तक प्लेऑफ़ और फाइनल की ओर बढ़ेंगे। आईपीएल 2025 का पहला क्वालिफायर और एलिमिनेटर 20 और 21 मई को हैदराबाद में खेले जाएंगे, जबकि क्वालिफायर-2 और फाइनल कोलकाता में 23 और 25 मई को होंगे। यानी आज का मुकाबला इस रेस में खुद को बनाए रखने के लिहाज़ से बेहद अहम होने वाला है।

ipl mein aaj kiska match hai

केकेआर की हालत: जीत के करीब आकर भी हार गए
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था, जहां वो 238 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ 4 रन से हार गए। 234 रन की पारी के बावजूद जीत हाथ नहीं लगी, जिससे टीम अब 2 जीत और 3 हार के साथ छठे स्थान पर है। उनकी बल्लेबाज़ी ज़रूर रंग में है, लेकिन डेथ ओवर्स की गेंदबाज़ी चिंता का सबब है।

सीएसके की मुश्किलें: 5 में से सिर्फ 1 जीत
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में अपनी पहचान से कोसों दूर है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली पिछली हार ने उनके प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका दिया है। अभी तक खेले गए 5 मैचों में सिर्फ 1 जीत के साथ सीएसके पॉइंट्स टेबल में निचले पायदान पर है। टीम को कप्तानी, बैटिंग और बॉलिंग-तीनों ही डिपार्टमेंट्स में खुद को झोंकना होगा।

आमने-सामने का रिकॉर्ड: चेन्नई का पलड़ा भारी
अब तक आईपीएल में सीएसके और केकेआर के बीच 30 मुकाबले हो चुके हैं। इस दौरान चेन्नई ने 19 बार जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को 10 बार जीत मिली है और 1 मुकाबला बिना नतीजे के रहा। चेन्नई के लिए ये रिकॉर्ड आत्मविश्वास का कारण हो सकता है, लेकिन मौजूदा फॉर्म से ज़्यादा मायने आज की रणनीति और दबाव में प्रदर्शन का होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, जेमी ओवरटन, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, सैम कुरेन, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस, गुरजापनीत सिंह, शेख रशीद, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी।

Take a Poll

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया, मोइन अली, एनरिक नॉर्टजे, मयंक मार्कंडेय। रहमानुल्लाह गुरबाज़, चेतन सकारिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+