IPL Mein Aaj Kiska Match Hai, 9 May: आईपीएल में आज किसका मैच है- LSG vs RCB
आईपीएल 2025 अपने आखिरी स्टेज में पहुंच चुका है और अब हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है। आज शुक्रवार, 9 मई को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मैच होगा। ये हाई-वोल्टेज एक्शन निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस समय 11 मैचों में 16 अंकों के साथ अंकतालिका में मजबूत स्थिति में है। अगर टीम यह मैच जीतती है, तो प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी। वहीं, बचे दो मुकाबले जीतकर वह टॉप-2 में भी पहुंच सकती है। अगर हार मिलती है तो भी प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म नहीं होंगी, लेकिन टॉप-2 की दौड़ में उन्हें नुकसान हो सकता है।

एलएसजी के लिए करो या मरो का मुकाबला
लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 11 मैचों में 10 अंक हैं। अगर टीम आरसीबी को हराने में कामयाब हो जाती है, तो बाकी दो मैच जीतकर 16 अंकों तक पहुंचने का रास्ता खुला रहेगा। लेकिन अगर हार मिली, तो उनका सफर यहीं खत्म होने की कगार पर पहुंच जाएगा। यानी एलएसजी के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा है।
हेड-टू-हेड में आरसीबी आगे, होम ग्राउंड पर एलएसजी को फायदा
दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 5 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 3 में आरसीबी और 2 में एलएसजी को जीत मिली है। यानी कागजी आंकड़ों में बैंगलोर थोड़ा आगे है, लेकिन मुकाबला लखनऊ की सरजमीं पर हो रहा है, जहां एलएसजी को घरेलू फैंस का भरपूर सपोर्ट मिलेगा।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: कौन किस पर भारी?
- कुल मुकाबले: 5
- RCB ने जीते: 3
- LSG ने जीते: 2
- नो रिजल्ट: 0
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, अवेश खान, प्रिंस यादव, आकाश महाराज सिंह, दिगवेश सिंह राठी, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, शमर जोसेफ, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगर, युवराज चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेटेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, मयंक अग्रवाल, जोश हेजलवुड, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।












Click it and Unblock the Notifications