IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- KKR vs RCB

आईपीएल 2025 एक हफ्ते के ब्रेक के बाद आज फिर से लौट रहा है और वापसी भी धमाकेदार टक्कर के साथ हो रही है। शनिवार, 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच प्लेऑफ की दौड़ में जिंदा रहने या खुद को मजबूत करने के लिहाज से बेहद अहम है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 11 मुकाबलों में 16 अंक बटोरे हैं। ऐसे में अगर बेंगलुरु आज का मैच जीत लेती है, तो उसका प्लेऑफ में जगह पक्की मानी जाएगी और वह टॉप-2 में अपनी स्थिति मज़बूत कर सकती है। हालांकि अगर उसे हार मिलती है, तो टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं होगी, लेकिन बाकी मैचों में उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

kolkata knight riders

दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 मैचों में सिर्फ 11 अंक हासिल किए हैं। अगर केकेआर आज आरसीबी से हार जाती है, तो उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा और वह चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की तरह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। लेकिन अगर आज कोलकाता जीतती है, तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहेंगी और अगले दोनों मैच जीतकर वह 15 अंकों तक पहुंच सकती है।

RCB vs KKR: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड क्या कहता है?

आईपीएल इतिहास में अब तक आरसीबी और केकेआर के बीच 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से कोलकाता ने 20 बार जीत दर्ज की है, जबकि बेंगलुरु को 15 मैचों में सफलता मिली है। कोई भी मुकाबला अब तक बेनतीजा नहीं रहा है। यानी आंकड़ों के लिहाज से कोलकाता का पलड़ा थोड़ा भारी है, लेकिन इस सीजन में आरसीबी की लय बेहतर रही है।

मैच कब और कहां होगा?

आज का मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 7:30 बजे फेंकी जाएगी। यह मुकाबला घरेलू दर्शकों के सामने आरसीबी खेलेगी, ऐसे में उसे होम ग्राउंड का फायदा भी मिल सकता है।

लाइव टेलिकास्ट और स्ट्रीमिंग की जानकारी

आईपीएल के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क लाइव दिखाए जा रहे हैं। वहीं, जो लोग मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, वे JioHotstar ऐप या वेबसाइट के जरिए मैच का फ्री लाइव स्ट्रीमिंग आनंद ले सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्टजे, मयंक मारकंडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, स्पेंसर जॉनसन, मोइन अली, क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर चेतन, रोवमैन पॉवेल, सकारिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेटेल, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह। नुवान तुषारा, जोश हेजलवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+