IPL Mein Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs राजस्थान

IPL Mein Aaj Ka Match Kon Jeeta: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में रॉयल्स की खराब शुरुआत रही लेकिन बाद में दो युवा बल्लेबाजों ने धमाका कर दिया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और अंतिम गेंद पर समाप्त हुआ।

टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आज जल्दी आउट हो गए। वह 12 रन के निजी स्कोर पर आवेश खान का शिकार बन गए। इस समय टीम का कुल स्कोर महज 25 रन था।

aaj ka match kon jeeta

तीसरे नम्बर पर बैटिंग करने के लिए आए अनमोलप्रीत सिंह ने भी निराश किया। वह भी नहीं टिक पाए। अनमोलप्रीत सिंह महज 5 रन के निजी स्कोर पर संदीप शर्मा का शिकार बन गए। यहाँ से ट्रेविस हेड और नितीश रेड्डी ने मोर्चा संभाल लिया और 96 रनों की भागीदारी की।

ट्रेविस हेड अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 44 गेंद में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली। हेड के आउट होने पर नितीश की बैटिंग तेज हुई लेकिन हेनरिक क्लासेन ने आकर धांसू बैटिंग का प्रदर्शन किया।

रेड्डी ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कों और 3 चौकों से नाबाद 76 रन बनाए। क्लासेन ने 19 गेंदों में 42 रन जड़े। उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के आए। हैदराबाद का स्कोर इन दोनों ने 3 विकेट पर 201 तक पहुंचा दिया। आवेश खान ने राजस्थान के लिए 2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। जोस बटलर पहले ओवर की दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले चलते बने। इसी ओवर में संजू सैमसन आउट हो गए। वह भी अपना खाता नहीं खोल पाए। स्कोर 1 रन था और विकेट 2 चले गए थे।

यशस्वी जायसवाल और रियान पराग ने यहाँ मोर्चा संभाला। दोनों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने मिलकर शतकीय भागीदारी की। जायसवाल ने 30 और पराग ने 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यहाँ से हैदराबाद ने वापसी की।

नटराजन ने जायसवाल को आउट कर दिया। वह 40 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद पराग 49 गेंद में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 77 रन के स्कोर पर कमिंस का शिकार बन गए।

हेटमायर 13 और जुरेल 1 रन बनाकर आउट हो गए। पॉवेल टिके रहे और मैच अंतिम गेंद तक चला गया। अंतिम गेंद पर 2 रन की दरकार थी लेकिन पॉवेल को भुवनेश्वर ने पगबाधा आउट कर हैदराबाद को 1 रन से रोमांचक मैच जिता दिया। भुवनेश्वर ने 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+