IPL 2025 में फिर इस्तेमाल होगा RTM नियम, जानें क्या है ये रूल और कैसे टीमों को होगा फायदा

IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के करीब आते ही सभी फ्रैंचाइजी एक रोमांचक सीजन के लिए कमर कस रही हैं। आईपीएल 2025 से पहले एक बड़ी नीलामी होगी जिसमें सभी टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस बीच "राइट टू मैच" (RTM) कार्ड ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया है। राइट टू मैच कार्ड टीमों को नीलामी प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों को बनाए रखने में सहायता प्रदान करेगी।

कैसे होता है RTM का यूज

साल 2018 में आईपीएल में राइट टू मैच कार्ड को शुरू किया गया था। टीमों को नीलामी प्रक्रिया के दौरान यह कार्ड एक ताकत प्रदान करती है जिसमें टीमें अपने खिलाड़ी को दूसरी टीम से वापस ले सकती है। यदि किसी खिलाड़ी को पहले किसी टीम का हिस्सा होने के बाद नीलामी में किसी अन्य टीम द्वारा खरीदा जाता है, तो उसकी पूर्व टीम उसे वापस लाने के लिए अपने आरटीएम का उपयोग कर सकती है।

IPL 2025 1

इन टीमों को होगा फायदा

हालांकि नई बोली में जो कीमत खिलाड़ी पर लगाई गई है नई टीम उसी बोली में खिलाड़ी को अपने पास रख सकती है। यह रणनीतिक विशेष रूप से उन टीमों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो अपने विजयी टीम को बनाए रखना चाहते हैं या अपने खेल की योजना के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी को बनाए रखना चाहते हैं।

उदाहरण के साथ यहां समझे

उदाहरण के लिए अगर विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को उनकी टीम जैसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) द्वारा रिटेन नहीं किया जाता है, और बाद में किसी अन्य टीम द्वारा खरीदा जाता है, तो RCB अपने RTM कार्ड का उपयोग करके अंतिम बोली के बाद कोहली को आरटीएम कार्ड के जरिए वापस पा सकती है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में आरटीएम कार्ड को फिर से प्रयोग में लाया जाएगा।

पिछली बार नहीं हुआ था आरटीएम का इस्तेमाल

पिछली मेगा नीलामी के दौरान आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया गया था। यह निर्णय नई टीमें लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के आने से प्रभावित था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें कोई नुकसान न हो। आईपीएल 2025 सीज़न की तैयारी में फ़्रैंचाइज़ी रिटेंशन नियमों की आधिकारिक घोषणा का भी इंतज़ार कर रही हैं, जिसके बारे में खबरें है कि टीमों को अधिकतम पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+