IPL Media Rights: बीसीसीआई पर भड़के ललित मोदी, कहा- ' वो आज मेरा नाम भी नहीं लेते, केकड़े वाली मानसिकता'

नई दिल्ली,15 जून। बीसीसीआई की ओर से आयोजित आईपीएल मीडिया राइट्स की नीलामी का समापन मंगलवार को हो गया। जिसमें स्टार स्पोर्ट्स और वायकॉम18 का बोलबाला रहा। आपको बता दें कि आईपीएल के टीवी राइट्स अगले पांच सालों के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने और डिजिटल राइट्स वायकॉम 18 ने खरीदे हैं और इसी के साथ ही बीसीसीआई ने आईपीएल के मीडिया राइट्स को 2023-2027 चक्र के लिए बेचकर 48,390 करोड़ की कमाई की है।

आईपीएल के पहले चेयरमैन का दर्द छलक उठा

आईपीएल के पहले चेयरमैन का दर्द छलक उठा

जहां बीसीसीआई अपने सफल आयोजन पर खुशी जता रहा है वहीं दूसरी ओर आईपीएल के जनक माने जाने वाले ललित मोदी ने बीसीसीआई पर निशाना साधते हुए खुद का दर्द Twitter पर निकाला है। दरअसल भारत से दूर लेकिन सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय ललित मोदी को किसी यूजर्स ने आईपीएल के लिए Thank You कहा था , जिसके जवाब में आईपीएल के पहले चेयरमैन का दर्द छलक उठा।

'छोटा दिमाग, केकड़े की मानसिकता'

'छोटा दिमाग, केकड़े की मानसिकता'

ललित मोदी ने यूजर को जवाब देते हुए कहा कि 'उन्होंने मेरे नाम पर भी प्रतिबंध लगा दिया - किसी भी कमेंट्री में मेरा नाम तक नहीं लेते। यह उनका डर है क्योंकि उन्होंने इसे स्थापित करने के लिए कुछ नहीं किया। लेकिन जमकर पैसे की फसल काटी है, यह मुझे परेशान नहीं करता। छोटा दिमाग, केकड़े की मानसिकता। लेकिन वे इस तथ्य को दूर नहीं कर सकते कि मैंने इसे बनाया है। मेरे लिए इतना ही काफी है।'

'BCCI को ललित मोदी को धन्यवाद देना चाहिए'

'BCCI को ललित मोदी को धन्यवाद देना चाहिए'

मालूम हो कि यूजर ने ललित मोदी को कहा था कि 'BCCI को ललित मोदी को धन्यवाद देना चाहिए @LalitKModi #lalitmodi #Foundofipl उनके बिना यह संभव नहीं था।#IPLMediaRights #IPL2023 @IPL @BCCI @JayShah #cricket #RanjiTrophy2022 #voot #askstar #star @vikrantgupta73 #SonyMAX'

'... जब आईपीएल का मतलब ही ललित मोदी था'

गौरतलब है कि ललित मोदी आईपीएल के पहले चेयरमैन थे, एक वक्त था जब आईपीएल का मतलब ही ललित मोदी था। लेकिन बाद में ललितत मोदी और बीसीसीआई के संबंध में खटास आ गई और इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मोदी पर आर्थिक अनियमितताओं का आरोप लगा दिया था, जिसकी वजह से साल 2010 से ललित मोदी लंदन में रह रहे हैं। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर पर मनी लॉन्ड्रिंग के केस दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+