SRH vs PBKS: हैदराबाद और पंजाब के मुकाबले में किसके नाम होंगे सबसे अधिक विकेट, जानें टॉप-3 में कौन-कौन शामिल

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच रविवार को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। आज राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब के कप्तान शिखर धवन और हैदराबाद के कप्तान एडन मार्कराम आमने-सामने होंगे।

SRH vs PBKS

IPL 2023, SRH vs PBKS: आईपीएल के 16वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का मुश्किल दौर लगातार जारी है। कप्तान एडन मार्कराम की अगुवाई वाली टीम लगातार दो हार के बाद आज, 9 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ वापसी की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी। हैदराबाद की हार की मुख्य वजह फ्लॉप बल्लेबाजी रही है। ऐसे में कप्तान आज एक बड़ी चुनौती का सामना करने से पहली रणनीति में बदलाव कर सकते हैं, वहीं पंजाब की टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। आइए जानते हैं आज के मैच में कौन तीन गेंदबाज सबसे अधिक विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं।

Punjab Kings: अर्शदीप सिंह
पंजाब किंग्स की टीम में शामिल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए आईपीएल का 16वां सीजन बेहद शानदार रहा है। सिंह ने दो मैचों में पांच विकेट अपने नाम किए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अर्शदीप ने तीन ओवर्स में 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे, जोकि पंजाब की जीत में काफी अहम साबित हुए। ऐसे में पूरी संभावना है कि ये गेंदबाज एक बार फिर अपनी बॉलिंग से हैदराबाद के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

Punjab Kings: नाथन एलिस
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस (Nathan Ellis) की गेंदबाजी इन दिनों कहर ढा रही है। आईपीएल के आठवें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों को उन्होंने मैदान पर टिकने नहीं दिया। एलिस ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए। उन्होंने पंजाब के दोनों मुकाबलों में 5 विकेट अपने नाम किए। एलिस को ऐसे ही टी20 के स्पेशलिस्ट गेंदबाजों में नहीं गिना जाता है, उन्होंने ओवरऑल टी20 करियर में अब तक 87 मैच खेले हैं, जिसमें 108 विकेट ले चुके हैं। इस गेंजबाद का आज के मुकाबले में भी चलना लगभग तय माना जा रहा है।

Sunrisers Hyderabad: उमरान मलिक
रफ्तार के बादशाह सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जो गेंदबाजी की उसे कोई कैसे भुला सकता है। उन्होंने 149.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद डालकर क्रुणाल पांड्या को चलता कर दिया था। ये गेंदबाज गजब की क्षमता रखता है, अगर लय में हो तो बल्लेबाज का क्रीज पर टिकना मुश्किल हो जाता है। गेंदबाज ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 8 वनडे और 8 टी20 इंटरेनशनल मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने कुल 13 विकेट अपने नाम किए हैं, और टी20 इंटरनेशनल में 11 विकेट चटका चुके हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
एडेन मार्करम (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, आदिल रशीद।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
शिखर धवन (कप्तान), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, शाहरूख खान, सैम करन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+