Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL इतिहास में सबसे महंगी खरीददारी करने वाली टीम सिर्फ एकबार बनी है चैंपियन, क्या इस बार बदलेगा इतिहास?

2008 से लेकर अभी तक के आईपीएल इतिहास पर नजर डाली जाए तो पता चलेगा कि सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब किसी फ्रेंचाइजी ने महंगे खिलाड़ी को खरीदने के बावजूद खिताब जीता है और ऐसा सिर्फ मुंबई इंडियंस ने 2013 में किया था।

IPL history

हाल ही में आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन की प्रक्रिया खत्म हुई है। इस मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिके। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। पंजाब के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने भी कई महंगे खिलाड़ियों को खरीदा है। हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ में और मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस मिनी ऑक्शन में खिलाड़ी खूब महंगे बिके हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल के इतिहास में जिस टीम ने जितने अधिक महंगे खिलाड़ी खरीद हैं, उसे टूर्नामेंट में कामयाबी उतनी कम मिली है।

2013 में सिर्फ मुंबई ने किया था यह कारनामा

2008 से लेकर अभी तक के आईपीएल इतिहास पर नजर डाली जाए तो पता चलेगा कि सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब किसी फ्रेंचाइजी ने महंगे खिलाड़ी को खरीदने के बावजूद खिताब जीता है और ऐसा सिर्फ मुंबई इंडियंस ने 2013 में किया था। उस वक्त मुंबई ने ग्लेन मैक्सवेल को 5.3 करोड़ रुपए में खरीदा था और मुंबई ने उसी साल आईपीएल का खिताब भी अपने नाम किया था। फाइनल में मुंबई ने चेन्नई को हराकर यह खिताब जीता था। इसके अलावा आईपीएल का इतिहास रहा है कि जब भी किसी टीम ने महंगा खिलाड़ी खरीदा है तो वो खिताब नहीं जीत पाई है।

एक नजर आईपीएल में महंगा खिलाड़ी खरीदने वाली टीमों के उस साल के प्रदर्शन पर

- आईपीएल 2008 में महेंद्र सिंह धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को 1.5 मिलियन डॉलर में खरीदा था। उस साल चेन्नई टूर्नामेंट की रनरअप टीम रही थी।

- 2009 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ और केविन पीटरसन सबसे महंगे खिलाड़ी थे। दोनों को 1.55 मिलियन डॉलर मिले थे। फ्लिंटॉफ की सीएसके सेमीफाइनल में हार गई थी जबकि पीटरसन की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर उस साल उपविजेता रही थी।

- 2010 में न्यूजीलैंड के शेन बॉन्ड और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड सबसे महंगे खिलाड़ी थे, लेकिन बॉन्ड की कोलकाता नाइट राइडर्स उस साल आईपीएल में 6वें स्थान पर रही थी, जबकि पोलार्ड की मुंबई इंडियंस रनरअप थी।

- 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर को खरीदने के लिए 2.4 मिलियन डॉलर का भुगतान किया, लेकिन उनका सीजन एलिमिनेशन फाइनल में समाप्त हो गया। टीम को अंतिम अंक तालिका में चौथे स्थान पर रखा गया था।

- 2012 में CSK ने रवींद्र जडेजा को 2 मिलियन डॉलर में खरीदा और टीम उस साल रनरअप रही थी।

- 2013 एकमात्र ऐसा संयोग लेकर आया कि मुंबई ने ग्लेन मैक्सवेल को सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खरीदा और यह टीम उस साल खिताब जीतने में भी कामयाब रही थी।

- 2014 में पहली बार ऐसा हुआ जब नीलामी डॉलर के बजाए भारतीय करेंसी में होने लगी। युवराज सिंह 2014 और 2015 दोनों साल सबसे महंगे खिलाड़ी थे, लेकिन 2014 में आरसीबी और फिर अगले साल दिल्ली डेयरडेविल्स सातवें स्थान पर रही थीं। 2014 में युवी 14 करोड़ में और 2015 में वो 16 करोड़ में बिके थे।

- 2016 में शेन वॉटसन सबसे महंगे खिलाड़ी थे और उनकी टीम आरसीबी टूर्नामेंट की उपविजेता रही। आरसीबी ने वॉटसन को 9.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।

- 2017 और 2018 में बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी थे। 2017 में उनकी टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स उपविजेता रही थी, जबकि 2018 में राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही थी। 201

- 2019 में वरुण चक्रवर्ती और जयदेव उनादक सबसे महंगे खिलाड़ी थे। वरुण को पंजाब किंग्स ने 8.4 करोड़ में और जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ में खरीदा था, लेकिन पंजाब किंग्स छठवें स्थान पर और राजस्थान रॉयल्स 7वें स्थान पर रही थी।

- 2020 में पैट कमिंस को 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। केकेआर उस साल पांचवे स्थान पर रही थी।

- 2021 में क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा था और राजस्थान उस साल 7वें स्थान पर रही थी।

- 2022 में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। मुंबई का इस सीजन में बहुत बुरा हाल हुआ और टीम 10वें स्थान पर रही।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+