IPL इतिहास का वो अकेला गेंदबाज जिसके नाम है 3 हैट्रिक, एक बल्लेबाज ने भी किया यह कारनामा

IPL Hat-tricks full list: आईपीएल में हैट्रिक हासिल करना बड़ी बात होती है, कुछ बल्लेबाजों ने भी यह कारनामा अपनी गेंदबाजी से किया है।

Amit Mishra

IPL Hat-tricks full list: आईपीएल की शुरुआत से लेकर अब तक बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों का बोलबाला भी टूर्नामेंट में देखा गया है। भारतीय गेंदबाजों के अलावा ओवरसीज खिलाड़ियों ने भी प्रभाव छोड़ा है। कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जो आईपीएल में खेलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेलने में सफल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह और पांड्या ब्रदर्स के अलावा कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आए हैं। किसी भी गेंदबाज के लिए हैट्रिक हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि होती है और आईपीएल में ऐसा कई बार देखने को मिला है।

आईपीएल में 2008 से लेकर 2014 तक लगातार हर सीजन किसी न किसी गेंदबाज के खाते में हैट्रिक आई थी। इसके बाद साल 2015 में ऐसा नहीं हुआ और 2016 में फिर से यह कारनामा देखने को मिला। इसके बाद 2018 और 2020 में भी किसी ने हैट्रिक हासिल नहीं की। अमित मिश्रा और युवराज सिंह ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने 2 या ज्यादा बार हैट्रिक लेकर इतिहास रचा है। मिश्रा ने 3 और युवी ने 2 बार हैट्रिक ली है।

IPL इतिहास में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

लक्ष्मीपति बालाजी (चेन्नई सुपर किंग्स) बनाम किंग्स XI पंजाब, 2008
अमित मिश्रा (दिल्ली डेयरडेविल्स) बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2008
मखाया एंटीनी (चेन्नई सुपर किंग्स) बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, 2008
युवराज सिंह (किंग्स XI पंजाब) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2009
रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स) बनाम मुंबई इंडियंस, 2009
युवराज सिंह (किंग्स XI पंजाब) बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2009
प्रवीण कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2010
अमित मिश्रा (डेक्कन चार्जर्स) बनाम किंग्स XI पंजाब, 2011
अजीत चंदीला (राजस्थान रॉयल्स) बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2012
सुनील नारेन (कोलकाता नाइटराइडर्स) बनाम किंग्स XI पंजाब, 2013
अमित मिश्रा (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2013
प्रवीण तांबे (राजस्थान रॉयल्स) बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, 2014
शेन वॉटसन (राजस्थान रॉयल्स) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2014
अक्षर पटेल (किंग्स XI पंजाब) बनाम गुजरात लायंस, 2016
सैमुएल बद्री (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) बनाम मुंबई इंडियंस, 2017
एंड्रू टाई (गुजरात लायंस) बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, 2017
जयदेव उनादकट (राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2017
सैम करन (किंग्स XI पंजाब) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2019
श्रेयस गोपाल (राजस्थान रॉयल्स) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2019
हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) बनाम मुंबई इंडियंस, 2021
युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, 2022

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+