IPL 2023 Final: CSK vs GT महामुकाबले में इन बड़े खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
IPL 2023 Final in Hindi: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 के इस महा मुकाबले में किन-किन बड़े खिलाड़ियों पर नजरें बनी रहेंगी।

IPL 2023 Final, Players To Watch Out For CSK vs GT: आईपीएल 2023 में आज महा मुकाबला होने जा रहा है। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच है। आईपीएल 2023 में पूरा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए तब मिला जब फाइनल मैच के लिए तय दिन 28 मई को बारिश ने टॉस तक नहीं होने दिया।
आज इस खिताबी जंग के लिए रिजर्व डे रखा गया है। आइए देखते हैं आज के मैच में किन बड़े प्लेयर्स पर नजरें रहेंगी-
1. रुतुराज गायकवाड- गायकवाड एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अभी तक चार मैच खेले हैं और चारों में अर्धशतक लगाए हैं। दोनों ही टीमों के बीच अभी तक 4 ही मैच हुए हैं जिसमें सबसे बेहतरीन खिलाड़ी गायकवाड ही बनकर उभरे हैं। गायकवाड ने अपनी पसंदीदा विपक्षी टीम के खिलाफ करीब 70 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 278 रन बनाए हैं।
2. शुभमन गिल- ये आज के मैच में गायकवाड से भी बड़े बल्लेबाज दिखाई दे रहे हैं क्योंकि उनकी मौजूदा फॉर्म ने उनका कद आज बल्लेबाजी में सबसे ऊंचा कर दिया है। ये खिलाड़ी आईपीएल का ऑरेंज कैप होल्डर भी है और सीजन में 851 रन बना चुके गिल ने पिछली चार पारियों में तीन बार शतक लगाया है। अहमदाबाद में गिल का रिकॉर्ड और सोने पर सुहागा हो जाता है।
3. मोहम्मद शमी- मोहम्मद शमी आईपीएल के इस सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं जिन्होंने अभी तक 28 विकेट चटका दिए हैं। शमी इतने शानदार गेंदबाज रहे हैं कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी उनकी तूती बोलती है। इस मैदान पर उन्होंने 12 मैचों में 20 विकेट लिए हैं जिसमें उनका औसत मात्र 16.6 और इकोनॉमी रेट 7.27 का है।
4. राशिद खान- गुजरात टाइटंस का यह गेंदबाज 27 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर चल रहा है और इस सीजन में जिस तरह से राशिद ने विकेट लेने वाली गेंदबाजी की है वे आज के मैच के देखे जाने वाले बहुत बड़े खिलाड़ी हैं।
5. महेंद्र सिंह धोनी- महेंद्र सिंह धोनी के नाम कोई ऐसे खास रनों के अंबार नहीं है जो हम आंकड़ों में बता सके लेकिन उन्होंने इस सीजन में बेहतरीन बैटिंग की है। उनका स्ट्राइक रेट भी शानदार रहा है। लेकिन उन्होंने गेंद काफी कम खेली है।
धोनी ने आईपीएल के इस सीजन में 15 मैचों में 11 पारियां खेली हैं जिसमें रन केवल 104 हैं लेकिन उनका औसत 34.67 का है जो निचले क्रम पर काफी शानदार है और उनका स्ट्राइक रेट बहुत ही बेहतरीन है जो 185.71 का है। सच ये है महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में सबसे स्ट्राइक रेट रखने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं।
धोनी के लिए यह आईपीएल करियर का अंतिम मैच भी हो सकता है। ऐसे में वे आज के मैच के बहुत बड़े खिलाड़ी हैं जिनपर सबकी नजरें रहेंगी।
6. हार्दिक पांड्या- गुजरात टाइटंस का यह कप्तान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खास प्रदर्शन करता है। हार्दिक ने पिछले मैच में बहुत तेज गति से गेंदबाजी की थी और भी अपनी all-round क्षमता को पिछले सीजन के फाइनल में भी दिखा चुके हैं, जहां उन्होंने बढ़िया बल्लेबाजी करने के अलावा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 विकेट भी चटकाए थे।
हार्दिक ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बढ़िया ऑलराउंड रिकॉर्ड रखा है जहां उन्होंने 14 पारियों में 187 रन बनाने के अलावा 8 विकेट भी चटकाए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका ऑलराउंड रिकॉर्ड और भी बढ़िया है जहां उन्होंने करीब 34 की औसत से बल्लेबाजी और 30 के औसत से गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications