IPL Final: CSK की जीत के बाद धोनी के फैन हुए CM एमके स्टालिन, बोले- हर हालात के लिए है उनके पास प्लान
IPL Final: आईपीएल के फाइनल मुकाबले में सीएसकी की जीत के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास हर हालात के लिए प्लान हैं।

IPL Final: चेन्नई सुपर किंग्स ने जिस तरह से आईपीएल के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया उसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने धोनी की तारीफ की है।
स्टालिन ने की तारीफ
एमके स्टालिन ने ट्वीट करके लिखा, हर परिस्थिति के लिए योजना रखने वाले महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली येलो ब्रिगेड चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवी आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर बधाई। यह क्रिकेट का सर्वोच्च स्तर है, जडेजा ने खुद को काबू में रखा और मुश्किल समय में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
मैदान में गूंजा धोनी-धोनी
अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हर कोई धोनी-धोनी का नारा लगा रहा था। पूरे गेम के दौरान लोग धोनी के नाम का नारा लगाते रहे। हर किसी को लग रहा था कि शायद धोनी का यह आखिरी आईपीएल मैच है, जिसकी वजह से हर कोई अपने हीरो को अच्छी विदाई देना चाहता था।
संन्यास नहीं लेंगे धोनी
लेकिन सीएसके की जीत के बाद धोनी ने कहा कि मैं अभी अपने संन्यास का ऐलान नहीं करूंगा। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा 5-5 आईपीएल का खिताब जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। धोनी ने कहा कि मैं अगले 9 महीनों तक खुद को ट्रेन करना चाहता हूं और अगला सीजन खेलने की कोशिश करूंगा, यह मेरा फैन के लिए बेहतरीन तोहफा होगा।
अगला सीजन खेल सकते हैं धोनी
धोनी ने कहा कि मेरे लिए यह आसान चीज होगी कि मैं कहूं शुक्रिया, लेकिन मुश्किल चीज यह है कि मैं 9 महीने मेहनत करूं और वापस एक बार फिर से अगले सीजन में आऊं। लेकिन बहुत कुछ मेरे शरीर पर निर्भर करता है।
अभी 6-7 महीने हैं इसका फैसला लेने के लिए। यह मेरी ओर से लोगों के लिए गिफ्ट होगा। यह मेरे लिए आसान नहीं होगा, जिस तरह से लोगों ने मेरे प्रति अपना प्रेम दिखाया है, उसकी वजह से मुझे भी उनके लिए कुछ करने की जरूरत है।
भावुक हुए धोनी
मैच के बाद धोनी ने कहा कि मेरी आंख में आंसू थे, मैं डगआउट से बाहर कुछ समय बिताना चाहता था। मैंने महसूस किया कि मुझे इसका लुत्फ उठाना चाहिए। मुझे लगता है कि लोग मुझे प्यार करते हैं, मैं जमीनी हूं, इसकी वजह से लोग मुझे प्यार करते हैं, मैं खुद को वो दिखाने की कोशिश नहीं करता जो मैं नहीं हूं। हर ट्रॉफी खास है, लेकिन आईपीएल की खासियत यह है कि हर मैच के लिए आपको तैयार रखने की जरूरत है।
जडेजा की बेहतरी बल्लेबाजी
डिवोन कॉन्वे और शिवम दुबे ने 32 गेंदों पर 47 रनों की तेज पारी खेली और सीएसके को मजबूत शुरुआत दी। बरसात से प्रभावित मैच में 15 ओवर में सीएसके को 171 रन बनाने थे। मैच में धोनी शून्य पर आउट हो गए थे। लेकिन जडेजा ने 6 गेंदों पर 15 रन बनाकर मैच में सीएसके को जीत दिलाई। जडेजा ने आखिरी 2 गेंदों पर 10 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications