IPL Auctions 2024 : खिलाड़ियों की मंडी में फास्ट बॉलर्स पर रहेगी खास नजर जानिए क्यों?
IPL Auctions 2024: आईपीएल 2024 के लिए दुबई में आज खिलाड़ियों की मंडी सज गई है, जहां दिन के 1 बजे से खिलाड़ियों के लिए बोली लगनी शुरू हो जाएगी, आपको बता दें कि इस मैच में हर टीम की ओर से तेज बॉलरों पर खास नजर होगी क्योंकि इस बार के आईपीएल सीजन में एक बड़ा नियम लागू होने जा रहा है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बार के आईपीएल में गेंदबाज हर एक ओवर में अधिकतम 2 बाउंसर्स फेंक सकते हैं इसलिए आज की नीलामी नें उन प्लेयर्स पर खास नजर होगी जो कि बाउंसर फेंक सकता है।
बॉलरों को दो बाउंसर की सुविधा दे दी गई है
मालूम हो कि अभी तक आईपीएल में एक गेंदबाज एक ओवर में केवल एक ही बाउंसर फेंक सकता था, एक से ज्यादा होने पर उसे नो बॉल माना जाता था लेकिन इस बार से बॉलरों को दो बाउंसर की सुविधा दे दी गई है।
पिछले सीजन में भी कुछ नियम चेंज हुए थे
आपको बता दें कि पिछले सीजन में भी कुछ नियम चेंज हुए थे,जिसमें नो बॉल, वाइड बॉल रीव्यू शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज 5 फास्ट बॉलर्स पर ज्यादा बोली लग सकती है।

खिलाड़ियों की मंडी में फास्ट बॉलर्स पर रहेगी खास नजर
हो सकता है कि इसकी नीलामी 20 करोड़ तक चले जाए। जिन पांच बॉलरों पर आज नजर है उनमें ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, साउथ अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्ज़ी, ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंस, श्रीलंका के दिलशान मदुशंका और भारत के शार्दुल ठाकुर हैं। आपको बता दें कि शार्दुल को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज़ किया है।
333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है लेकिन...
गौरतलब है कि आईपीएल 2024 ऑक्शन आज दुबई में दिन के एक बजे शुरू होगा। इस नीलामी के लिए बीसीसीआई ने 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है लेकिन खरीदे केवल 77 खिलाड़ी ही जाएंगे। इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर भी होगी। मालूम हो कि आज 77 स्लॉट में से 20 स्लॉट केवल विदेशी खिलाड़ियों के लिए है।












Click it and Unblock the Notifications