IPL Auction Sunrisers Hyderabad Squad 2025: काव्या मारन की SRH बनी सबसे खतरनाक टीम, देखें खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL Auction Sunrisers Hyderabad Squad 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत 2012 में हुई। आईपीएल 2012 सीज़न से पहले डेक्कन चार्जर्स को बीसीसीआई द्वारा खत्म कर दिया गया था। इसके बाद सन टीवी नेटवर्क ने हैदराबाद के लिए एक नई टीम बनाई, जिसका नाम "सनराइजर्स हैदराबाद" रखा गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2013 में अपना आईपीएल सफर शुरू किया।

साल 2016 में जीत चुकी है ट्रॉफी

पहले सीज़न में टीम के पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी थे, जैसे कि कुमार संगकारा, शिखर धवन, और डेल स्टेन। हालांकि, टीम टूर्नामेंट के पहले साल में काफी सफल नहीं रही, लेकिन इसने मजबूत शुरुआत की। सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में आईपीएल का पहला खिताब जीतने में सफलता प्राप्त की। इस सीज़न में, कप्तान डेविड वॉर्नर की शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी के चलते टीम ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया। यह सनराइजर्स हैदराबाद के इतिहास का सबसे बड़ा पल था।

IPL Auction 1

लंबे समय तक टीम के साथ रहे थे वॉर्नर

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का प्रमुख चेहरा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर रहे थे। वॉर्नर ने 2015 से 2019 तक टीम की कप्तानी की। उनके नेतृत्व में सनराइजर्स हैदराबाद ने कई महत्वपूर्ण मैच जीते। हालांकि, 2021 में टीम की कप्तानी से उन्हें हटाया गया और उनके स्थान पर केन विलियमसन को कप्तान बनाया गया।

सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिटेन और खरीदे गए खिलाड़ियों की लिस्ट

हेनरी क्लासेन-23 करोड़
पैट कमिंस-18 करोड़
अभिषेक शर्मा-14 करोड़
ट्रेविस हेड-14 करोड़
नितीश रेड्डी-6 करोड़
मोहम्‍मद शमी - 10 करोड़
हर्षल पटेल- 8 करोड़
ईशान किशन-11.25 करोड़
राहुल चाहर- 3.2 करोड़
एडम जंपा- 2.40 करोड़
अर्थव ताइडेव- 30 लाख
अभिनव मनोहर- 3.20 करोड़
सिमरजीत सिंह- 1.5 करोड़
एहसान मलिंगा-1.20 करोड़
ब्रायडन कर्स-1 करोड़
जयदेव उनादकट- 1 करोड़
कामिंडू मेंडिस-75 लाख
जीशान अंसारी-40 लाख
अनिकेत वर्मा-30 लाख
सचिन बेबी-30 लाख

हैदराबाद ने इन खिलाड़ियों को किया था रिलीज

भुवनेश्वर कुमार, वॉशिंगटन सुंदर, एडेन मार्कराम, टी नटराजन, राहुल त्रिपाठी, अब्दुल समद, ग्लेन फिलिप्स, मयंक अग्रवाल, मार्को जानसन, सनवीर सिंह, वानिंदु हसरंगा, आकाश सिंह, शाहबाज अहमद, फजलहक फारूकी, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, मयंक मारकंडे , झटवेध सुब्रमण्यन, विजयकांत व्यासकांत।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+