IPL Auction 2022: कल नीलामी मंच पर नजर आएंगे ह्यूज एडमीड्स, आज बेहोशी के बाद गिर गए थे मंच से

नई दिल्ली, फरवरी 12। IPL Auction 2022 का पहला दिन खत्म हो चुका है। दूसरे दिन की नीलामी कल ही तय समयानुसार होगी। नीलामी का पहला दिन वैसे तो कई खिलाड़ियों की बोली से हैरान कर देने वाला था, लेकिन इसके अलावा एक घटना औ ऐसी घटी जिसने सभी को हिलाकर रख दिया और वो घटना थी आईपीएल ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स का अचानक मंच से गिर जाना। ह्यूज एडमीड्स नीलामी के दौरान अचानक मंच से बेहोश होकर नीचे गिर गए थे। उन्हें तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया, जिसके बाद अब उनकी तबियत काफी बेहतर है और कहा जा रहा है कि कल की ऑक्शन में वो मंच पर दिखाई देंगे।

IPL Auctioner

एडमीड्स के दोस्त ने ट्वीट कर दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ह्यूज एडमीड्स नीलामी के दूसरे दिन अपनी ड्यूटी करते हुए नजर आएंगे। आईपीएल के पूर्व ऑक्शनर रिचर्ड मैडली ने ट्विटर के जरिए ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि ह्यूज एडमीड्स कल ऑक्शन में फिर से नजर आएंगे, आज वो पोस्ट्यूरल हाइपोटेंशन के कारण अचानकर बेहोश हो गए थे। अब उनका स्वास्थ्य बेहतर है और कुछ भी गंभीर करने वाली बात नहीं है। आपको बता दें कि रिचर्ड मैडली और ह्यूज एडमीड्स दोनों दोस्त हैं।

एडमीड्स के बाद चारू शर्मा ने संभाला था मंच

आपको बता दें कि ह्यूज एडमीड्स श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा की बोली लगने के दौरान ही मंच से गिर गए थे। इस घटना के बाद नीलामी में थोड़ी सी बाधा आई थी, लेकिन कुछ मिनट बाद ही नीलामी को फिर से शुरू किया गया था। बाद में चारू शर्मा ने मंच को संभालते हुए नीलामी को आगे बढ़ाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+