IPL Auction: देवदत्त पडिक्कल, नीतिश राणा पर बरसा पैसा, सुरेश रैना को नहीं मिला खरीददार

नई दिल्ली, 12 फरवरी: आईपीएल 2022 की नीलामी में युवा बल्लेबाज देवदत्त मेडिकल के ऊपर अच्छी बोली लगाई गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खोज साबित हुए देवदत्त पादिक्कल को आईपीएल के 15 सीजन से पहले रिलीज कर दिया गया था और उनको लेने के लिए कुछ टीमों में एक दिलचस्प नीलामी देखने को मिली जहां अंतिम बाजी राजस्थान रॉयल्स के हाथ लगी। आरसीबी की टीम जॉस बटलर के साथ भी देवदत्त पडिकल को उतार सकती है। आरआर ने 7.75 करोड में बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज को हासिल कर लिया है।

IPL Auction: Devdutt Paddikal and Nitish Rana gets big money, while Suresh Raina goes unsold

Recommended Video

    IPL Mega Auction 2022: Deepak Chahar back in CSK in whooping amout of 14 crore | वनइंडिया हिन्दी

    इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पडिकल को लेने के लिए एक फाइट की थी। यह बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज के लिए काफी मोटी रकम है।

    यह भी पढ़ें- IPL Auciton: सवा 12 करोड़ में KKR के हुए श्रेयस अय्यर, गुजरात के टाइटंस हुए मोहम्मद शमी

    इसके बाद बारी आई भारत के दिग्गज खिलाड़ी रहे सुरेश रैना की लेकिन वे इस राउंड में नहीं बिके और उनका बेस प्राइस ₹2 करोड़ था। सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज रह चुके हैं लेकिन उनको रिलीज कर दिया गया था क्योंकि उनकी फॉर्म ठीन नहीं चल रही थी और अब कोई भी खरीदार उनके लिए नहीं मिला। यही हाल स्टीव स्मिथ के लिए रहा जो नीलामी में नहीं बिके। इसके साथ ही नीलामी का सेट नंबर दो खत्म हो चुका है और तीसरा सेट जारी रहा है।

    भारत के पूर्व दिग्गज हरभजन सिंह ने सुरेश रैना के नहीं बिकने पर हैरानी जताई है।

    सुरेश रैना की तरह ही चेन्नई सुपर किंग्स के एक और दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो हैं जिनको रिलीज कर दिया गया था और उनकी बोली चेन्नई सुपर किंग्स ने ही लगाई और 4.4 करोड रुपए में इस खिलाड़ी को खरीद लिया है इस तरह से सीएसके ने अपने चहेते ऑलराउंडर को वापस कर लिया है।

    वहीं केकेआर ने भी अपने ओपनर नीतिश राणा को 8 करोड़ की भारी भरकम राशि में फिर वापस ले लिया है। राणा ने इंटरनेशनल क्रिकेट कम खेला है लेकिन वे आईपीएल में केकेआर के एक अच्छे खिलाड़ी हैं।

    हालांकि हैरानी की बात यह रही कि पहले राउंड में शाकिब अल हसन जैसे ऑलराउंडर को भी खरीददार नहीं मिला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+