IPL Auciton: सवा 12 करोड़ में KKR के हुए श्रेयस अय्यर, गुजरात के टाइटंस हुए मोहम्मद शमी
बेंगलुरु, 12 फरवरी: दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों शिखर धवन और आर अश्विन के बाद श्रेयस अय्यर का नंबर आया जिनका बेस प्राइस ₹2 करोड़ था। श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभी तक बहुत शानदार भूमिका निभाई थी और वे इस टीम के कप्तान भी रह चुके थे ऐसे में देखते ही देखते उनकी बोली 5 करोड रुपए क्रॉस कर गई।
Recommended Video

दिल्ली कैपिटल्स उनको खरीदने के लिए उत्सुक दिखाई दी लेकिन लखनऊ की टीम ने भी इस खिलाड़ी को लेने में पूरी दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली कैपिटल्स को हालांकि अपने पूर्व कप्तान को लेने में कोई झिझक नहीं थी और उन्होंने तेजी से 6 करोड से भी ऊपर की बोली श्रेयस अय्यर की लगा दी। अय्यर की कीमत इसके बाद 9 करोड़ भी पार कर गई और मौजूदा समय में बढ़िया फार्म में चल रहे खिलाड़ी ने 10 करोड़ को क्रॉस कर गया।
गुजरात की टीम ने 10 करोड़ की कीमत पर बोली में लगा दी इसके साथ ही श्रेयस अय्यर आईपीएल 2022 की नीलामी में 10 करोड़ की कीमत को पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। लेकिन यहां पर अंतिम बाजी केकेआर के हाथ लगी जिन्होंने 12.25 करोड़ रुपए में इस खिलाड़ी को खरीदकर अपना कप्तान का विकल्प खोल दिया।
मोहम्मद शमी-
उसके बाद भारी भारी भारत के एक और दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी की थी जिनका बेस्ट प्राइस 2 करोड़ था और वे देखते ही देखते 5 करोड़ की बोली को क्रॉस कर गए। इस दौरान उनको लेने के लिए लखनऊ सुपर्जायंट्स ने दिलचस्पी दिखाई लेकिन वे 6.25 करोड़ में गुजरात टाइटंस के हाथ लगे।
शमी को लेने के लिए मुकाबला दिलचस्प चला लेकिन गुजरात की नई टीम को अपने लिए एक बेहतरीन पेसर की जरूरत थी और वह उनको मोहम्मद शमी के रूप में 6.25 करोड रुपए में मिला।
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या है जबकि स्पिन विभाग में राशिद खान है और बल्लेबाजी में शुभमन गिल भी है।












Click it and Unblock the Notifications