IPL 2026 के ऑक्शन में किस देश के कितने खिलाड़ी? कौन होगा मालामाल, किसकी जेब रहेगी खाली!

IPL Auction 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 के लिए होने वाली मिनी ऑक्शन की तैयारी हो चुकी है। 16 दिसंबर, 2025 को अबू धाबी में होने वाली इस नीलामी में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमक सकती है। इस साल की नीलामी में कुल 1,355 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, जिसे आयोजकों ने छांटकर 359 खिलाड़ियों की अंतिम सूची तैयार की है।

नीलामी में 11 अलग-अलग देशों के खिलाड़ी शामिल (IPL Auction 2026)

सबसे खास बात यह है कि इस नीलामी में दुनिया के 11 अलग-अलग देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों की संख्या सबसे अधिक है। शॉर्टलिस्ट किए गए कुल 359 खिलाड़ियों में से 244 खिलाड़ी भारतीय हैं। आयोजकों द्वारा अंतिम सूची में 9 अतिरिक्त भारतीय नाम जोड़े जाने के बाद यह संख्या और बढ़ गई है।

IPL Auction 1

इस देश के विदेशी खिलाड़ी सबसे अधिक

विदेशी खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे हैं, जो इस बात का संकेत है कि इन देशों के खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है। दूसरे देशों में इंग्लैंड से सबसे अधिक 22 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया से 21 तो न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से 16-16 खिलाड़ी इस नीलामी का हिस्सा होंगे। कई खिलाड़ियों को इस सीजन पहली बार आईपीएल खेलने का मौका मिलेगा।

आईपीएल से पहचान बनाने का मौका

आयरलैंड से तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल अपनी देश का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। इसी तरह मलेशिया से वीरनदीप सिंह भी अंतिम शॉर्टलिस्ट में शामिल एकमात्र खिलाड़ी हैं। यह नीलामी महज एक खिलाड़ी खरीद-बिक्री का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह साबित करता है कि IPL दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा दिखाने का सबसे बड़ा मंच बन गया है। 359 खिलाड़ियों में से केवल 77 स्लॉट ही उपलब्ध हैं, जिससे यह नीलामी बेहद रोमांचक होने वाली है।

जानिए किस देश के कितने खिलाड़ी

इंडिया 244
अफ़गानिस्तान 10
बांग्लादेश 7
इंग्लैंड 22
आयरलैंड 1
मलेशिया 1
न्यूज़ीलैंड 16
साउथ अफ़्रीका 16
श्रीलंका 12
वेस्ट इंडीज़ 9
ऑस्ट्रेलिया 21

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+