IPL Auction 2024: अनकैप्ड भारतीयों पर पैसों की बारिश, जानें कितने करोड़ की लगी बोली
IPL Auction 2024: आईपीएल नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट आने के बाद कुछ बड़ी बिड वॉर देखने को मिली। अनकैप्ड खिलाड़ियों ने धमाका कर दिया। 20 लाख बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये मिले। यह चौंकाने वाली बिड वॉर थी।
नीलामी के दूसरे चरण के दौरान बिड वॉर हुई। अनकैप्ड खिलाड़ियों का सेक्शन आने के बाद टीमों की सक्रियता देखने को मिली। राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने बिड की लेकिन सफलता कुछ ही टीमों को मिली और अनकैप्ड खिलाड़ियों पर पैसे बरसे।

समीर रिजवी: इस खिलाड़ी के ऊपर चेन्नई सुपर किंग्स ने नज़रें गड़ाई थी। रमीर रिजवी के लिए कुछ टीमों की तरफ से बिड वॉर देखने को मिली लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी। वह अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे महंगे बिके। समीर रिजवी को 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा।
शाहरुख़ खान: ऑल राउंडर कैटेगरी में इस क्रिकेटर के ऊपर भी नज़र हर किसी की थी। उनको खरीदने के लिए एक लम्बा मुकाबला दकेह गया। पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला देखने को मिला। अंत में प्रीति जिंटा ने हर मां ली और शाहरुख़ को गुजरात ने 7 करोड़ 40 लाख में खरीद लिया।
कुमार कुशाग्र: इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए गुजरात और दिल्ली के बीच जोरदार बिड वॉर देखने को मिली। अंत में गुजरात को जीत मिली और उनको 7 करोड़ 20 लाख में गुजरात ने खरीद लिया। हालांकि दिल्ली ने प्रयास पूरा किया था लेकिन गुजरात ने बाजी मार ली।
शुभम दुबे: 20 लाख रुपये बेस प्राइस वाले दुबे के ऊपर बड़ी बोली इसलिए लगी क्योंकि वह बैटिंग में तूफानी खेल का प्रदर्शन करते हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी काफी बेहतरीन है। शुभम दुबे को 5 करोड़ 80 लाख रुपये की भारी राशि में राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया।
यश दयाल: यश दयाल के लिए आरसीबी ने बड़ी बिड वॉर की और सभी को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी, उनको 5 करोड़ की बड़ी राशि में खरीदा। पिछले सीजन वह गुजरात में थे और रिंकू सिंह ने उनको लगातार पांच छक्के जड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications