IPL Auction 2024: ये हैं सबसे अधिक पैसे पाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी, 2 खिलाड़ी ने लूटे 45 करोड़ से ज्यादा

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किए हैं। ऑस्ट्रेलिाई कप्तान पैट कमिंस इस नीलामी में 20 करोड़ रुपये में खरीदे गए हैं। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदने का काम किया है।

डेरिल मिशेल को मिले 14 करोड़: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी डेरिल मिचेल को इस ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 14 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ने का काम किया है। भारतीय ऑलराउंडर हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स की टीम ने 11 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा है।

IPL 2024 Auction 1

अल्जारी जोसेफ पर भी बरसा पैसा: वहीं रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर जमकर पैसा बहाया है। अल्जारी जोसेफ को आरसीबी ने 11 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा है। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज रॉवमैन पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 7 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा है। ट्रेविस हेड हैदराबाद की ओर से आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा है। ट्रेविस हेड ने वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाया था।

-मिचेल स्टार्कः दो करोड़ बेस प्राइस वाले स्टार्क को 24.75 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।
-पैट कमिंस: दो करोड़ बेस प्राइस वाले कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा।
-डेरिल मिचेल: एक करोड़ बेस प्राइस वाले डेरिल मिचेल को चेन्नई ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा।
-हर्षल पटेलः दो करोड़ बेस प्राइस वाले हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
-अल्जारी जोशेपः एक करोड़ बेस प्राइस वाले अल्जारी जोशेप को आरसीबी ने 11.5 करोड़ में खरीदा।
-रोवमन पॉवेलः एक करोड़ बेस प्राइस वाले रोमन पॉवेल को राजस्थान की टीम ने 7.4 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा।

-ट्रेविस हेडः दो करोड़ बेस प्राइस वाले ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.8 करोड़ रुपये में खरीदा।
-गेराल्ड कोइत्जीः दो करोड़ बेस प्राइस वाले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज को मुंबई ने पांच करोड़ रुपये खरीदा।
-शार्दुल ठाकुरः दो करोड़ बेस प्राइस वाले शार्दुल ठाकुर को चेन्नई ने चार करोड़ रुपये में खरीदा।
-हैरी ब्रूकः दो करोड़ बेस प्राइस वाले ब्रूक को दिल्ली ने चार करोड़ में खरीदा।

नोट: कुछ खिलाड़ी बाद में और आए इसलिए लिस्ट में बदलाव हो गया, इसे फाइनल लिस्ट नहीं माना जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+