IPL Auction 2023: 3 खिलाड़ी जिनके ऊपर आईपीएल नीलामी में लग सकती है बड़ी बोली
आईपीएल नीलामी में काफी खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उनमें कुछ नाम ऐसे हैं जिनके ऊपर बड़ी बोली लगने की पूरी संभावना है।

IPL Auction 2023: आईपीएल मनीलामी की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है और फैन्स इसे लेकर उत्सुक हैं। इस बार नीलामी के लिए करीबन 1000 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन 405 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इनमें 273 भारतीय खिलाड़ी हैं। टीमों के पास कुल 87 खिलाड़ियों की जगह खाली है। इससे ज्यादा खिलाड़ी नहीं ले सकते। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनके ऊपर बड़ी बोली लगते हुए देखी जा सकती है। इस लेख में तीन ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने का प्रयास किया गया है।

रिली रोसोव
दक्षिण अफ्रीका से आने वाला यह क्रिकेटर अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है रिली रोसोव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2 शतकीय पारियां खेली है। उनका स्ट्राइक रेट भी 156 से ज्यादा का है। आईपीएल में वह आरसीबी के लिए खेले हैं लेकिन ज्यादा मौके नहीं मिले। आईपीएल में उन्होंने 5 मैचों में 53 रन बनाए हैं। इस समय वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाज हैं। टीमें उनके ऊपर बड़ी बोली लगाने के बारे में निश्चित रूप से सोचेगी।

हैरी ब्रूक
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस समय हैरी ब्रूक एक नई सनसनी है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान में तीन शतक जड़े हैं। 4 टेस्ट मैचों में उनके नाम 3 शतक और एक अर्धशतक है। उनकी खासियत तेज क्रिकेट है। टेस्ट में भी उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी की है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका औसत 138 का है। 24 साल का यह खिलाड़ी उम्र के साथ और ज्यादा अनुभवी और तूफानी होगा। आईपीएल टीमों की नज़रें उनके ऊपर होंगी। ब्रूक के लिए इस सीजन बड़ी बोली लगने के पूरे आसार हैं।

मयंक अग्रवाल
पिछले सीजन पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले मयंक अग्रवाल को इस साल टीम से बाहर कर दिया गया। वह नीलामी पूल में हैं और उनके ऊपर बड़ी बोली लग सकती है सनराइजर्स उनको अपने साथ लेकर कप्तान भी बना सकती है। आईपीएल में मयंक अग्रवाल ने 135 के औसत से रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतकीय पारी भी है। मयंक ओपन करते हुए तेज खेलते हैं। इस चीज का फायदा उनको मिल सकता है और टीमें बड़ी बोली लगा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications