हाथ से निकल गए जोफ्रा आर्चर, MI ने लपक लिया मौका, राजस्थान रॉयल्स के मालिक निराश
नई दिल्ली, 14 फरवरी: राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले जोफ्रा आर्चर जैसे सितारे को खोने से दुखी हैं। आर्चर को कोहनी में चोट लगी थी जिसका ऑपरेशन वे करा चुके हैं और अब रिकवरी पीरियड से गुजर रहे हैं। वे आईपीएल का आने वाला सीजन नहीं खेल पाएंगे लेकिन उन्होंने नीलामी में अपना नाम रजिस्टर कराया था। इसके बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम ने 8 करोड़ रुपए की मोटी रकम में इस गेंदबाज को खरीद लिया। लंबी अवधि के निवेश के रूप में देख रही मुंबई इंडियंस ने रविवार को बेंगलुरु में आईपीएल मेगा नीलामी में यह बड़ा कदम उठाया।

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य मालिक मनोज बडाले ने कहा कि आरआर आईपीएल नीलामी में एक मजबूत इंडियन कोर बनाने में सफल रहा, लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को बनाए रखने में विफल रहने से वह निराश हैं।
बडाले ने कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी ने एक निश्चित उद्देश्य के साथ नीलामी में प्रवेश किया और बड़े पैमाने पर उन्हें वही मिला जो वे चाहते थे।
यह भी पढ़ें- होनी थी पैसों की बरसात, पर नहीं मिला ऑक्शन में खरीदार
बदाले ने एक मीडिया रिलीज में कहा, "इस साल हमारी प्राथमिकता एक मजबूत इंडियन कोर बनानी थी, जिसे हमने अश्विन, चहल, करुण, सैनी, देवदत्त, प्रसिद्ध और संजू व यशस्वी के साथ बनाया है। हमारा ध्यान हमेशा एक विश्व स्तरीय इलेवन पर था। हमने शुरुआती XI पर अपने अधिकांश फंड का उपयोग करने की कोशिश की थी। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में हमनें कुछ अद्भुत खरीद हासिल की हैं और मैं उन्हें गुलाबी रंग में देखने के लिए उत्सुक हूं।"
हालांकि, बडाले ने कहा कि जोफ्रा जैसे खिलाड़ी से हारना निश्चित रूप से निराशाजनक है, लेकिन परिस्थितियों ने अपना फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि जोफ्रा पिछले कुछ वर्षों से हमारी टीम का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं और हमारे साथ उनके कद में वृद्धि हुई है। लेकिन अगर हम उन्हें 9 करोड़ रुपये में बनाए रखते, तो हम उस टीम का निर्माण नहीं कर पाते जो हमारे पास है। हालांकि, वह हमेशा हमारी सूची में था, भले ही हम जानते थे कि वह इस साल चोटिल थे। हमने जितना संभव हो सके उतना उनको लेने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से एक बड़े पर्स वाली टीम से हार गए। हम जोफ्रा के ठीक होने और भविष्य के लिए सर्वश्रेष्ठ की कामना करते हैं।
रविवार को संपन्न हुई दो दिन की नीलामी के दौरान रॉयल्स ने 24 खिलाड़ियों को लेने के लिए 89.05 करोड़ रुपये खर्च किए।
टीम नवदीप सैनी जैसे तेज गेंदबाज और जिमी नीशम, नाथन कूल्टर-नाइल, रस्सी वैन डेर डूसन और डेरिल मिशेल जैसे कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को लेकर उत्साहित है।












Click it and Unblock the Notifications