कौन हैं 7.75 करोड़ में बिके रोमारियो शेफर्ड, जिनको लेने के लिए कई फ्रेंचाइजी में होड़ मच गई

बेंगलुरु, 13 फरवरी: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की नीलामी में किस्मत वाले खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड भी एक नाम थे। इस खिलाड़ी के ऊपर बोली लगाने को लेकर फ्रेंचाइजी में बिडिंग वॉर छिड़ गया और आखिरी बाजी सनराइजर्स हैदराबाद की ऑरेंज आर्मी के हाथों लगी। अब यह वेस्ट इंडियन खिलाड़ी 7.75 करोड़ की शानदार रकम में एसआरएच का हो गया है। रोमारियो शेफर्ड पर बोली लगाने में लखनऊ सुपर्जायंट्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी फ्रेंचाइजी इंवॉल्व थी।

रोमारियो शेफर्ड की कीमत आखिरकार उनके बेस प्राइस से 10 गुना ज्यादा मिली और कई फैंस हैरान रह गए। आइए देखते हैं रोमारियो शेफर्ड कौन हैं।

सीम बॉलिंग ऑलराउंडर शेफर्ड-

सीम बॉलिंग ऑलराउंडर शेफर्ड-

वह एक ऑलराउंडर हैं जो काफी तेज हिटिंग के लिए जाने जाते हैं और 2019 में वेस्टइंडीज की टीम में लिमिटेड ओवर मुकाबलों में अपना डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने अभी तक 10 वनडे इंटरनेशनल और 14 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं लेकिन 2019 के बाद से ही वे कभी तो टीम में अंदर आते हैं और कभी बाहर चले जाते हैं। वे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भी हैं और उन्होंने अपनी विकेट टेकिंग क्षमता को भी बीच-बीच में दिखाया है लेकिन अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जमने के लिए उनको कुछ और करनी बाकी है।

निचले क्रम पर तेज बल्लेबाज है पहचान-

निचले क्रम पर तेज बल्लेबाज है पहचान-

रोमारियो का स्ट्राइक रेट इंटरनेशनल क्रिकेट में 160 है और वे निचले क्रम पर बैटिंग के लिए आते हैं। वे किसी भी टीम के लिए एक अच्छी चॉइस हो सकते हैं। शेफर्ड ने अभी तक जितने भी टी-20 मुकाबले खेले हैं उसमें प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने सभी प्रकार के मुकाबलों में 24 गेम्स खेले और 21.18 की औसत से 53 विकेट हासिल किए। 27 साल के खिलाड़ी बॉलिंग ऑलराउंडर की कैटेगरी में आते हैं और यह कैटेगरी है जिसकी आईपीएल में सबसे ज्यादा डिमांड है। उनको अब सनराइजर्स हैदराबाद के बेहतरीन कोचिंग के साथ काम करने का मौका मिलेगा जो कई भारतीय युवा तेज गेंदबाजों को तराश चुका है।

हाल का प्रदर्शन कैसा रहा है-

हाल का प्रदर्शन कैसा रहा है-

शेफर्ड हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ T20I श्रृंखला का हिस्सा थे और उन्हें अंतिम T20I में तीन नंबर पर पिंच हिटर के रूप में भेजा गया था। हालांकि यह कदम काम नहीं आया क्योंकि वह सिर्फ छह रन पर आउट हो गए था, लेकिन यह निश्चित रूप से दर्शाता है कि ऑलराउंडर नेट्स में गेंद को वास्तव में अच्छी तरह से हिट कर रहा है और खेल को पलट सकता है। उन्होंने दूसरे टी20ई में शानदार प्रदर्शन किया जहां उन्होंने नौवें विकेट के लिए अकील हुसैन के साथ उपयोगी साझेदारी की।

शेफर्ड ने पारी में 28 गेंदों में पांच छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए और अपनी टीम के लिए लगभग अविश्वसनीय जीत हासिल की। सनराजर्स फ्रेंचाइजी मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की तलाश में हैं और वह इस आईपीएल में पूरी तरह से फिट हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+