IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने ईशान किशन, जानिए पहला कौन है?
नई दिल्ली, फरवरी 12। IPL Auction 2022 में भारत के युवा खिलाड़ी ईशान किशन का जलवा देखने को मिला है। ईशान किशन IPL हिस्ट्री के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दरअसल, नीलामी के दौरान ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। ईशान की बोली के दौरान मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला। आखिरकार मुंबई ने अपने खिलाड़ी को बहुत बड़ी रकम के साथ खरीद लिया।
Recommended Video

2015 में 16 करोड़ में बिके थे युवराज सिंह
आपको बता दें कि ईशान किशन से पहले युवराज सिंह आईपीएल के सबसे पहले महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्हें 2015 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। ठीक उसके एक साल बाद युवराज सिंह को आरसीबी ने 14 करोड़ में खरीदा था। हालांकि युवराज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे थे और उन्होंने सिर्फ 19.07 की औसत से सिर्फ 248 रन बनाए थे। युवराज के इस प्रदर्शन के बाद उनकी कीमत घटती चली गई थी और 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 7 करोड़ रुपए में खरीदा था।
आईपीएल इतिहास के ये हैं सबसे महंगे खिलाड़ी
आपको बता दें कि अभी तक आईपीएल हिस्ट्री के सबसे महंगे खिलाड़ियों में सबसे पहला नाम दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस का है। राजस्थान रॉयल्स ने क्रिस मॉरिस को पिछले साल 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। दूसरे नंबर पर युवराज सिंह का नाम है। तीसरे नंबर पर पैट कमिंस का नाम है, जिन्हें 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। चौथे नंबर पर काइली जैमिसन का नाम शामिल है, जिन्हें 2021 में आरसीबी ने 15 करोड़ में खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications