IPL Auction: भारत के इन 5 ऑलराउंडरों को नीलामी में मिल सकती है मोटी रकम

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग एक टी20 टूर्नामेंट है जहां पर ऑलराउंडर की अहमियत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इस बार का आईपीएल 10 टीमों का मुकाबला होगा और कई all-round खिलाड़ियों को आप खेलते देखेंगे। भारत के सुपर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अहमदाबाद बेस्ड फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस का कप्तान नियुक्त किया गया है। इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में भी ऑलराउंडर की कमी नहीं है। आइए देखते हैं ऐसे कौन से टॉप के पांच भारतीय ऑलराउंडर हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में काफी कीमत बटोर सकते हैं काफी रकम बटोर सकते हैं।

1. वाशिंगटन सुंदर
सुंदर को भारतीय टीम का एक ऐसा ऑलराउंडर माना जाता है जो सटीक ऑफ स्पिन बॉलिंग करने के अलावा निचले क्रम पर अच्छी फिनिशिंग करने का भी दम रखता है। वाशिंगटन सुंदर ने अपना अधिकतर समय एक बल्लेबाज के तौर पर ही बताया है लेकिन टीम इंडिया एक गेंदबाज के तौर पर उनका ज्यादा इस्तेमाल करती है। 2018 के आईपीएल में सुंदर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा था और तब से लेकर उन्होंने अब तक काफी तरक्की की है। 2020 के आईपीएल सीजन में उन्होंने केवल 5.96 के इकोनामी रेट से बोलिंग की थी। टेस्ट मैचों में तो सुंदर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा ही चुके हैं ऐसे में आईपीएल 2020 से पहले होने वाली महा नीलामी में सुंदर अगर काफी मोटी रकम हासिल करते हैं तो आश्चर्य नहीं होगा।

2. दीपक हुडा
केवल 1 साल पहले की बात है जब दीपक हुडा ने बड़ौदा की टीम को छोड़कर राजस्थान में एंट्री हासिल की थी और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही मौजूदा वनडे सीरीज में उनका चयन भी हो चुका है। उन्होंने भारत के लिए डेब्यू करते हुए पहले वनडे मुकाबले में एक अच्छी नाबाद फिनिशिंग पारी खेली। दीपक हुडा को आईपीएल में 2019 में पंजाब किंग्स की टीम ने ₹50लाख में लिया था। हुड्डा एक अच्छे बल्लेबाज हैं जिन्होंने पंजाब किंग्स के लिए कुछ उपयोगी पारियां खेली हैं और अब वे एक इंटरनेशनल खिलाड़ी भी हैं जिसके चलते ऑक्शन टेबल पर उनको बड़ी कीमत मिलने की पूरी उम्मीद है। हुड्डा ऑफ ब्रिक बॉलिंग भी कर लेते हैं।

3. कुणाल पांड्या
हार्दिक पंड्या के भाई कुणाल पहले से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ सफलता हासिल हासिल कर चुके हैं और मुंबई इंडियंस की टीम का अभिन्न हिस्सा भी रहे हैं। आईपीएल 2022 इस खिलाड़ी के लिए अहम साबित हो सकता है क्योंकि वह काफी लंबे समय से भारतीय प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा रहे हैं। हार्दिक पंड्या को तो अहमदाबाद टीम में चुन लिया है लेकिन कुणाल पंड्या की किस्मत का फैसला नीलामी में ही होगा। 2016 में मुंबई इंडियंस ने ₹20 क देकर कुणाल को खरीदा था और फिर 2018 में राइट टू मैच के जरिए 8.80 करोड़ में उनको फिर से खरीदा था। कुणाल पांड्या एक विश्वसनीय बल्लेबाज हैं और उनकी कसी हुई बाएं हाथ की गेंदबाजी बल्लेबाजों के रनों की रफ्तार को रोकने में अहम साबित हो सकती है।

4. ऋषि धवन
हार्दिक पंड्या से पहले मुंबई इंडियंस के पास ऋषि धवन थे जिन्होंने 2013 में इस टीम को ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद 2014 में पंजाब किंग्स ने तीन करोड़ में ऋषि धवन को खरीदा और फिर वह लगातार गिरते चले गए और कोलकाता नाइट राइडर्स ने केवल 55 लाख रुपये में उनको 2017 में खरीदा था। ऋषि धवन 2016 में भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए और फिर उनको ड्राप कर दिया गया जिसके बाद वे क्रिकेट के परिदृश्य से पूरी तरह गायब हो गए। 2018 के बाद से वे हर आईपीएल ऑक्शन में नहीं बिकते हैं लेकिन इस बार बदलाव हो सकता है। दरअसल हिमाचल प्रदेश का यह खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में बहुत शानदार प्रदर्शन करके इस प्रतियोगिता के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी के तौर पर उभरा है। सीम बॉलिंग आलराउंडर वैसे भी हर एक टीम को अच्छे लगते हैं और इस मामले में ऋषि धवन का चयन लगभग पक्का दिखाई दे रहा है।

5. शिवम दुबे
धवन की तरह शिवम दुबे भी भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बना चुके हैं लेकिन उनको एंड निरंतरता बरतने के चलते लगातार मीडिया में स्थान नहीं मिलता है। शिवम दुबे मध्यम गति के बॉलर हैं और अपनी पावर हिटिंग काबिलियत के चलते भी चर्चित रहे हैं।
आईपीएल में दुबे ने 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्ले से अपनी प्रतिभा दिखाने का काम किया। पिछली बार दुबे को 4.40 करोड़ मिले थे। 2019 में उनको आरसीबी ने 5 करोड़ रुपए दिए थे। 21 वर्षीय इस बार भी इसी तरह के की रकम की उम्मीद कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications