IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील की तैयारी, दिल्ली लौटेंगे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव की होगी LSG में एंट्री?

Rishabh Pant return Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन से पहले क्रिकेट जगत से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी छोड़ने के ठीक तीन हफ्ते बाद भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) में वापसी करने के बेहद करीब हैं।

दिल्ली में पंत की वापसी (Rishabh Pant return Delhi Capitals)

स्पोर्ट्स टुडे के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इस ब्लॉकबस्टर प्लेयर-प्लस-कैश स्वैप (खिलाड़ियों की अदला-बदली) को लेकर सहमति बन चुकी है। यह डील आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ी की डील में से एक बनने जा रहा है। यह डील केवल दो बड़े भारतीय खिलाड़ियों की अदला-बदली नहीं है, बल्कि इसमें शामिल वित्तीय समीकरण और खिलाड़ियों की व्यक्तिगत प्राथमिकताएं इसे बेहद खास बनाती हैं। फिलहाल इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के पास भेजा गया है।

IPL 2027 1

कुलदीप यादव होंगे लखनऊ में शामिल

यह डील एक सीधा खिलाड़ी-बदले-खिलाड़ी का मुकाबला नहीं है, बल्कि इसमें कैश का एक बड़ा हिस्सा शामिल है। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव, जिनका मौजूदा आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट 13.25 करोड़ का है, वे लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बनेंगे। चूंकि लखनऊ ने ऋषभ पंत को आईपीएल नीलामी में 27 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था, इसलिए इस वित्तीय अंतर को पाटने के लिए दिल्ली कैपिटल्स कुलदीप के साथ-साथ 13.75 करोड़ की नकद राशि (कैश) भी लखनऊ को देगी।

12 करोड़ का घाटा मंजूर

इस पूरी डील में सबसे हैरान करने वाला पहलू ऋषभ पंत का अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के प्रति लगाव है। पंत लखनऊ में मिलने वाले 27 करोड़ के भारी-भरकम कॉन्ट्रैक्ट को छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स में लगभग 15 करोड़ के सौदे पर आने के लिए तैयार हो गए हैं। यानी वे सीधे तौर पर 12 करोड़ का नुकसान उठा रहे हैं। इस बार पंत ने टीम की कप्तानी को लेकर कोई शर्त नहीं रखी है। वे दिल्ली में कप्तानी की भूमिका नहीं चाहते, बल्कि केवल एक खिलाड़ी के रूप में टीम में योगदान देना चाहते हैं।

क्यों हो रही है पंत की घर वापसी?

नीलामी से पहले रिटेंशन को लेकर दिल्ली के मालिकों और पंत के बीच बातचीत टूट गई थी, लेकिन उनके आपसी व्यक्तिगत संबंध हमेशा मजबूत रहे। कप्तानी का मुद्दा हटने के बाद बातचीत ने दोबारा रफ्तार पकड़ी। एक और बड़ी इनसाइड स्टोरी यह है कि भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो सकते हैं। युवराज लंबे समय से पंत के मेंटॉर रहे हैं और उनके साथ काम करने की संभावना ने पंत को दिल्ली लौटने के लिए सबसे ज्यादा प्रेरित किया।

आईपीएल का आधिकारिक ट्रेड विंडो फाइनल के एक महीने बाद खुलता है, जिसके शुरू होते ही अगले 7 से 10 दिनों के भीतर इस डील को आधिकारिक रूप से अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इससे दिल्ली को उनका सबसे बड़ा चेहरा वापस मिल जाएगा और लखनऊ को एक बेहतरीन स्पिनर के साथ अपनी बड़ी रकम रिकवर करने का मौका मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+