IPL 2026: धोनी की जगह अब कौन खेलेगा? 3 शतक जमाने वाला खिलाड़ी तैयार, गेंदबाजों पर काल बनकर टूटेगा
IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी के बाहर होने की खबर ने फैन्स को निराश कर दिया। माही पिंडली की चोट की वजह से दो सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं। इसका मतलब यही है कि इवेंट के शुरुआती कुछ मुकाबलों में वह नहीं खेल पाएंगे और किसी अन्य प्लेयर को अंतिम एकादश में शामिल किया जाएगा।
अब बड़ा सवाल यह भी सामने आता है कि चेन्नई सुपर किंग्स किस खिलाड़ी को धोनी की जगह प्लेइंग इलेवन में उतारने वाली है। माही की जगह भरने के लिए किसी धाकड़ प्लेयर को ही उतारने की योजना पर काम चल रहा है और टीम में वह प्लेयर मौजूद भी है।

दरअसल संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के पास है। वह माही की जगह खेलते हुए बैट से काम करने के अलावा विकेट के पीछे भी प्रभावशाली कार्य करने के लिए तैयार हैं। इससे चेन्नई सुपर किंग्स को जरूर राहत मिलेगी और सैमसन की फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप के दौरान धमाकेदार रही थी।
संजू सैमसन के धाकड़ आंकड़े (IPL 2026)
आईपीएल 2026 से पहले अगर हम संजू सैमसन के करियर आंकड़ों पर नजर डालें, तो वह किसी भी गेंदबाज के लिए डरावने सपने जैसे हैं। संजू ने अब तक 177 मैचों के अपने विशाल अनुभव में 4,704 रन बनाए हैं। उनका 139.05 का स्ट्राइक रेट यह साबित करता है कि वह न केवल रन बनाते हैं, बल्कि विपक्षी टीम से मैच छीनने की रफ्तार भी रखते हैं।
इस सफर में उनके नाम 3 शानदार शतक और 26 अर्धशतक दर्ज हैं, जिसमें उनका व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर 119 रन रहा है। संजू की ताकत उनकी बाउंड्री लगाने की क्षमता है; उन्होंने अब तक 379 चौके और 219 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं। सिर्फ बल्ले से ही नहीं, विकेट के पीछे भी वह 86 कैच और 17 स्टंपिंग के साथ एक भरोसेमंद दीवार साबित हुए हैं। यह आंकड़े गवाही देते हैं कि क्यों संजू सैमसन आधुनिक आईपीएल के सबसे बड़े मैच-विनर माने जाते हैं।
कब और किसके खिलाफ CSK का पहला मैच (IPL 2026)
चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से करने वाली है। रॉयल्स और चेन्नई के बीच मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में खेला जाएगा। संजू सैमसन पिछले सीजन रॉयल्स के कप्तान थे और इस सीजन उनके खिलाफ उतरेंगे।












Click it and Unblock the Notifications