IPL 2026 का सबसे मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर्स कौन? दिग्गजों को पछाड़ चमका यह भारतीय सितारा! चेक करें List

IPL 2026 Top 5 Most Valuable Players: आईपीएल (IPL 2026) के सभी 70 लीग मुकाबले समाप्त होने के बाद प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। लेकिन इस पूरे सीजन में जिस एक खबर ने क्रिकेट पंडितों और फैंस को सबसे ज्यादा चौंकाया है, वह है आईपीएल का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) इंडेक्स। राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दुनिया भर के दिग्गज और महंगे क्रिकेटरों को पछाड़कर इस सीजन के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (Most Valuable Player) बनकर उभरे हैं।

'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' बने सूर्यवंशी (IPL 2026 Top 5 Most Valuable Players)

'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' की गणना एक विशेष तकनीकी मीट्रिक (MVPI) के जरिए की जाती है, जो खिलाड़ी के बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के पूरे प्रदर्शन को पॉइंट्स (रंस इक्विवेलेंट) में बदलती है। इस सूची में वैभव सूर्यवंशी 731.2 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 702.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

IPL 2026 1

आखिरी मैच में मुंबई को हराकर राजस्थान चौथी टीम बनी

लीग स्टेज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 40 रनों से शिकस्त देकर प्लेऑफ का आखिरी टिकट हासिल किया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव जुरेल (38 रन) और जोफ्रा आर्चर (32 रन) की पारियों के दम पर 205 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव (60 रन) की पारी के बावजूद 175 रनों पर सिमट गई। राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिससे उनकी पर्पल कैप की रेस में भी धमाकेदार एंट्री हो गई है।

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को मिला खास इंसान का आशीर्वाद, अब प्लेऑफ़ में तूफानी पारी पक्की
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को मिला खास इंसान का आशीर्वाद, अब प्लेऑफ़ में तूफानी पारी पक्की

प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल, जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले

टूर्नामेंट का नॉकआउट चरण मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहने वाली टीमों (RCB और GT) को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे।

26 मई (मंगलवार) - क्वालीफायर 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (धर्मशाला)
27 मई (बुधवार) - एलिमिनेटर: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स (मुल्लानपुर, न्यू चंडीगढ़)
29 मई (शुक्रवार) - क्वालीफायर 2: क्वालीफायर-1 की हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर की विजेता टीम (मुल्लानपुर)
31 मई (रविवार) - फाइनल: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।

IPL 2026, RCB vs GT: क्वालीफायर-1 में बारिश हुई तो क्या होगा? क्या है रिजर्व डे के नियम! किसे मिलेगा फायदा
IPL 2026, RCB vs GT: क्वालीफायर-1 में बारिश हुई तो क्या होगा? क्या है रिजर्व डे के नियम! किसे मिलेगा फायदा

क्रमांक खिलाड़ी का नाम टीम कुल इम्पैक्ट प्रति मैच इम्पैक्ट मैच रन विकेट
1 वैभव सूर्यवंशी RR 731.2 52.2 14 583 -
2 भुवनेश्वर कुमार RCB 702.6 50.1 14 34 24
3 जोफ्रा आर्चर RR 680.1 48.5 14 53 21
4 कगिसो रबाडा GT 665.9 47.5 14 35 24
5 अभिषेक शर्मा SRH 613.6 43.8 14 563 -
6 मिचेल मार्श LSG 581.0 44.6 13 563 -
7 ईशान किशन SRH 577.9 41.2 14 569 -
8 सुनील नरेन KKR 563.7 43.3 13 40 15
9 साई सुदर्शन GT 557.1 39.7 14 638 -

IPL 2026 में फ्लॉप प्रदर्शन के बाद अर्शदीप सिंह ने उठाया बड़ा कदम, इंस्टाग्राम से हटाए 200 से अधिक पोस्ट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+