DHONI की CSK या शाहरुख खान की KKR, आखिर किस टीम में दिखेंगे संजू सैमसन? ट्रेड वार हुई तेज!
IPL 2026 Sanju Samson: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स और उनके कप्तान संजू सैमसन को लेकर बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा है कि सैमसन टीम छोड़ सकते हैं। हालांकि, ये खबरें केवल अफवाह हैं या हकीकत इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन क्रिकेट गलियारों में ये मुद्दा गरमाया हुआ है।
इस वजह से उठ रहे हैं सवाल (IPL 2026 Sanju Samson)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान को लेकर कुछ ट्रेड ऑफर किए थे। क्रिकबज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि फ्रेंचाइज़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से संजू सैमसन के बदले कुछ बड़े खिलाड़ियों की मांग की। बताया जा रहा है कि राजस्थान ने सीएसके से रवींद्र जडेजा या रुतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों के नाम ऑफर में रखे। हालांकि, CSK ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

क्या ऑक्शन में जाएंगे संजू सैमसन?
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा कम ही लगता है कि सैमसन का नाम ऑक्शन में आएगा। वजह ये है कि कई टीमें सीधे उन्हें अपनी स्क्वॉड में शामिल करना चाहती हैं। खासकर चेन्नई सुपर किंग्स ने साफ किया है कि अगर सैमसन उपलब्ध हुए, तो वे जरूर इस मौके को हाथ से नहीं जाने देंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा शाहरुख खान की केकेआर की टीम भी संजू सैमसन में अपनी दिलचस्पी दिखा रही है।
केकेआर में शामिल हो सकते हैं सैमसन
संजू सैमसन को लेकर खबर है कि वह अगले सीज़न में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में शामिल हो सकते हैं। सैमसन की आक्रामक बल्लेबाज़ी और कप्तानी के अनुभव ने कई फ्रेंचाइज़ियों का ध्यान खींचा है। केकेआर को कप्तान की तलाश है और ऐसे में वह संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ना चाहती है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला बाद में होगा, लेकिन अगर यह डील होती है तो केकेआर की बैटिंग लाइन-अप और भी दमदार हो जाएगी।
संजू का पुराना बयान वायरल
इस बीच संजू सैमसन का पुराना इंटरव्यू फिर से सुर्खियों में है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स को दिए एक बयान में कहा था कि खिलाड़ियों को बार-बार रिलीज करना एक मुश्किल फैसला होता है। अगर उन्हें मौका मिले तो वे इस नियम को बदलना चाहेंगे। इस बयान से साफ है कि संजू का खिलाड़ियों को छोड़ना और बार-बार बदलाव करना पसंद नहीं है। हालांकि, अभी तक राजस्थान रॉयल्स की ओर से या खुद सैमसन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications