CSK vs KKR: शॉट लगाना चाहते थे संजू, हवा में उड़ गया बल्ला! चेपॉक में दिखा IPL 2026 का सबसे फनी मोमेंट
IPL 2026 Sanju Samson Video Viral: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के हाई-वोल्टेज मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच के दौरान एक पल ऐसा भी आया जिसने पूरे स्टेडियम को ठहाकों से भर दिया। चेन्नई के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के हाथ से बल्ला फिसलकर मैदान के बीचों-बीच जा गिरा। यह वाकया इतना मजेदार था कि सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
8वें ओवर में हवा में उड़ गया संजू का बल्ला (IPL 2026 Sanju Samson Video Viral)
चेन्नई की पारी का 8वां ओवर चल रहा था। संजू सैमसन क्रीज पर थे और सामने कोलकाता के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी कर रहे थे। वरुण की एक गेंद पर संजू ने बड़ा शॉट खेलने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। इसी कोशिश में उनका बैलेंस बिगड़ा और ग्रिप ढीली होने के कारण बल्ला हाथ से छिटक गया। गेंद तो दूर नहीं गई, लेकिन संजू का बल्ला हवा में गोते खाता हुआ स्क्वायर लेग अंपायर के पास 30 गज के घेरे के पास जा गिरा।

हंसी नहीं रोक पाए स्टैंड्स में बैठे फैंस
इस नजारे को देखकर स्टैंड्स में बैठे फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बाद में फील्डर डेवाल्ड ब्रेविस ने बल्ला उठाकर संजू को वापस दिया। भले ही मैदान पर यह फनी मोमेंट हुआ, लेकिन संजू सैमसन के बल्ले ने रनों की बारिश जारी रखी। पिछले मैच में शानदार शतक जड़ने वाले संजू अब अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं। केकेआर के खिलाफ उन्होंने महज 32 गेंदों में 48 रनों की आक्रामक पारी खेली। उनकी इस पारी ने चेन्नई को पावरप्ले के बाद एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
सीजन की धीमी शुरुआत के बाद संजू शो
सीजन के पहले कुछ मैचों में संजू का बल्ला खामोश था, जिससे उनके चयन पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि, पिछले दो मैचों में उन्होंने अपनी क्लास दिखाई है। केरल के इस स्टार खिलाड़ी ने तेजी से रन बनाए हैं, बल्कि दबाव के क्षणों में टीम को स्थिरता भी दी है। खेल में कभी-कभी ऐसे पल तनाव को कम करने का काम करते हैं। संजू सैमसन जिस तरह की आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसमें बल्ले का हाथ से निकलना उनकी पावर-हिटिंग की कोशिश को ही बताता है।












Click it and Unblock the Notifications