IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स को मिला नया ठिकाना? जयपुर नहीं अब यहां गूंजेगा रॉयल्स का शोर!
IPL 2026 Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 (IPL 2026) के नए सीजन से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान रॉयल्स (RR) अब तक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपने घरेलू मैच खेलती आई है। लेकिन इस बार यह टीम महाराष्ट्र के पुणे (MCA स्टेडियम) को अपना नया ठिकाना बना सकती है।
आखिर क्यों बदल जाएगा घरेलू मैदान (IPL 2026 Rajasthan Royals)
खबरों की मानें तो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सुरक्षा मानकों और नियमों के उल्लंघन के चलते यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के बीच आपसी अनबन की खबरें भी काफी समय से सुर्खियों में थीं। इन्हीं चुनौतियों को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने पुणे के आधुनिक एमसीए स्टेडियम को प्राथमिकता दी है।

पुणे में ऐसा रहा है आईपीएल रिकॉर्ड
पुणे का मैदान आईपीएल के लिए नया नहीं है। यहां पहले 'पुणे वॉरियर्स' और 'राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स' जैसी टीमें खेल चुकी हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए पुणे का चुनाव एक शुभ संकेत भी हो सकता है। साल 2018 में जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पुणे को अपना घरेलू मैदान बनाया था। तब उन्होंने खिताब जीता था। संजू सैमसन की पूर्व टीम भी इसी उम्मीद के साथ यहां उतरेगी।
RCB और बेंगलुरु का विवाद
पुणे की रेस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) भी शामिल थी। पिछले साल जून में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ और 11 लोगों की दुखद मौत के बाद सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए थे। हालांकि, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के नए अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद के प्रयासों के बाद अब यह साफ लग रहा है कि RCB अपने घरेलू मैच बेंगलुरु में ही खेलेगी।
इस साल राजस्थान रॉयल्स की टीम काफी बदली हुई नजर आएगी। सबसे बड़ा चौंकाने वाला फैसला संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ ट्रेड करना रहा। उनके बदले राजस्थान ने रविंद्र जडेजा और सैम करन जैसे दिग्गज ऑलराउंडर्स को अपनी टीम में शामिल किया है।














Click it and Unblock the Notifications