IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी की मां का निधन, प्रीति जिंटा के धुरंधर पर टूटा दुखों का पहाड़, पसरा मातम!
IPL 2026 PBKS Azmatullah Omarzai: पंजाब किंग्स के स्टार अफगान ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) के लिए आईपीएल 2026 के बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। टूर्नामेंट के बीच उमरजई की माताजी का निधन हो गया है। इस दुखद घटना के बाद मोहम्मद नबी सहित कई दिग्गज क्रिकेटरों ने शोक व्यक्त किया है। मंगलवार को राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले इस खबर ने टीम और फैंस को भावुक कर दिया है।
अजमतुल्लाह उमरजई की माताजी का निधन (IPL 2026 PBKS Azmatullah Omarzai)
यह दुखद घटना ऐसे समय में हुई है जब उमरजई आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल के कारण अपनी टीम के साथ जुड़े हुए हैं। अजमतुल्लाह उमरजई की माताजी के निधन की पुष्टि उनके अफगानी टीम के साथियों ने सोशल मीडिया के जरिए की। नबी ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे यह सुनकर गहरा दुख हुआ है कि नवाब खान उमरजई की सम्मानित माताजी और हमारे राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी अजमतुल्लाह उमरजई की मां का निधन हो गया है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

खेलने का अब तक नहीं मिला है मौका
करीम जनत सहित अफगानिस्तान के अन्य क्रिकेटरों और खेल जगत की हस्तियों ने इस कठिन समय में उमरजई को सांत्वना दी है। अजमतुल्लाह उमरजई को पंजाब किंग्स ने उनकी शानदार ऑलराउंड क्षमता के कारण इस सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, टीम कॉम्बिनेशन के कारण उन्हें इस सीजन में अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन वे लगातार टीम के साथ अभ्यास सेशन का हिस्सा रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स से है मुकाबला
पंजाब किंग्स की टीम कल यानी मंगलवार (28 अप्रैल) को अपने घरेलू मैदान, मुल्लानपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना करने वाली है। पारिवारिक शोक के कारण यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उमरजई टीम के साथ बने रहेंगे या तुरंत स्वदेश लौटेंगे। पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की ओर से भी आधिकारिक बयान जारी कर दिया गया है।
क्रिकेट जगत में शोक की लहर
उमरजई अफगानिस्तान क्रिकेट के उभरते हुए सितारे हैं और पिछले कुछ समय में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। उनकी मां के निधन की खबर मिलने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और खिलाड़ी उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications