IPL 2026 Mini Auction: अनसोल्ड रहने के बाद Sarfaraz Khan को CSK ने खरीदा, जानें कितने में बिके
IPL 2026 Mini Auction Sarfaraz Khan: अबू धाबी में चल रही आईपीएल 2026 की नीलामी सरफराज खान के लिए बड़ा झटका साबित हुई है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। महज 75 लाख के बेस प्राइस पर भी किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा था। एक्सीलेटर राउंड में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेस प्राइस पर अपने स्क्वॉड में शामिल किया।
एक दिन पहले ही मुंबई के इस बैटर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 22 गेंदों में 73 रन बनाए हैं। लगता है कि घरेलू क्रिकेट में यह प्रदर्शन टीम मालिकों और प्रबंधकों के लिए काफी नहीं है। कई अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए जहां करोड़ों रुपये बरसे, खान को बड़ी मुश्किल से खरीदार मिला।

Sarfaraz Khan को नहीं मिला खरीदार
सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया में उनकी जगह नहीं बन पा रही है। उम्मीद की जा रही थी कि आईपीएल में कोई न कोई टीम उन्हें खरीद लेगी। हालांकि, मिनी ऑक्शन में वह अनसोल्ड ही रहे थे। एक्सीलेटर में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा जरूर है, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि उन्हें ज्यादा मौके मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: IPL Auction 2026 के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी की दिलचस्प है लव स्टोरी! कौन है कैमरन ग्रीन की गर्लफ्रेंड?
IPL 2026 में खेलने का सपना रहेगा अधूरा?
सरफराज खान के हालिया फॉर्म की बात करें, तो उन्होंने टी-20 में भी हार्ड हिटिंग का प्रदर्शन किया है।भारतीय घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 7 मैचों में 329 रन बना चुके हैं। पिछली दो पारियों में वह लगातार अर्धशतक बनाकर अपनी तूफानी बैटिंग दिखा चुके हैं। हरियाणा के खिलाफ 64 रनों की पारी खेलकर रिकॉर्ड भी बनाया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में 235 रनों का सबसे बड़ा रन चेज हासिल करने में सरफराज की इस तूफानी पारी ने बड़ी भूमिका निभाई थी।
सरफराज को घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन का नहीं मिला फायदा
हालांकि, इस प्रदर्शन का फायदा उन्हें आईपीएल में नहीं मिला। पहले माना जा रहा था कि अगर आईपीएल में भी वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी टीम इंडिया में वापसी के रास्ते खुल सकते हैं। पिछले एक साल से वह लगातार घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Mini Auction: 23.75 करोड़ वाले अय्यर को इस बार मिले कितने करोड़? अब इस टीम के लिए खेलेंगे आईपीएल
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications