IPL Auction 2026 के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी की दिलचस्प है लव स्टोरी! कौन है कैमरन ग्रीन की गर्लफ्रेंड?

IPL Auction 2026: ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने आईपीएल ऑक्शन 2026 में इतिहास रच दिया है। ग्रीन को 25.20 करोड़ की भारी-भरकम राशि में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ जुड़ गए हैं। इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग डील ने उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बना दिया है।

जब ग्रीन के ऊपर पैसों की बारिश हो रही थी, तब उनकी निजी जिंदगी की सबसे बड़ी 'जीत' भी चर्चा में है। उनकी मंगेतर, एमिली रेडवुड (Emily Redwood), जो न केवल उनकी लाइफ पार्टनर हैं, बल्कि उनकी फिटनेस और सफलता की सबसे बड़ी प्रेरक भी हैं।

Cameron Green girlfriend emily redwood

कौन हैं एमिली रेडवुड?
एमिली सिर्फ ग्रीन की गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि उनकी मंगेतर हैं और उनकी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम हैं। एमिली पेशे से न्यूट्रिशनिस्ट (पोषण विशेषज्ञ) हैं। यानी, वह खान-पान और अच्छी सेहत के बारे में सलाह देती हैं।

एमिली अपनी जानकारी का इस्तेमाल ग्रीन की सेहत और डाइट को ठीक रखने में करती हैं। ग्रीन को फिट रखने में उनका बहुत बड़ा हाथ है। ग्रीन खुद कहते हैं कि उनकी अच्छी सेहत के पीछे एमिली की सलाह काम आती है।

ग्रीन और एमिली की लव स्टोरी
ग्रीन और एमिली ने फरवरी 2025 में अपनी सगाई (Engagement) की घोषणा की थी। उन्होंने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में रोमांटिक अंदाज में यह खुशखबरी सबके साथ शेयर की थी। एमिली कैमरन ग्रीन से हाइट में काफी छोटी हैं और उन्हें घूमने-फिरने का शौक है।

मुंबई इंडियंस ने बोली शुरू की, लेकिन असली जंग राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच हुई। बोली लगातार बढ़ती गई और ₹20 करोड़ को पार कर गई। आखिर में KKR ने ₹25.20 करोड़ की सबसे ऊंची बोली लगाकर ग्रीन को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+