IPL 2026: चौके-छक्कों पर डांस करने वाली चीयरलीडर्स की कितनी है सैलरी? कौन सी टीम सबसे अधिक देती है पैसा!
IPL 2026, cheerleaders salary: मैदान पर रनों की बारिश और विकेटों के पतझड़ के बीच चीयरलीडर्स रोमांच को दोगुना कर देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चौके-छक्कों पर झूमने वाली इन प्रोफेशनल डांसर्स की जेब में एक मैच के कितने पैसे आते हैं? KKR से लेकर MI तक सभी 10 टीमों के वेतन चीयरलीडर्स को लेकर अलग-अलग रहता है। जो हर मैच के परफॉर्मेंस के मुताबिक बढ़ता या कम भी होता है।
चीयरलीडर को आखिर कितनी मिलती है सैलरी? (IPL 2026, cheerleaders salary)
अक्सर क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल उठता है कि खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगाने वाली फ्रेंचाइजी इन चीयरलीडर्स को एक मैच के लिए कितना भुगतान करती हैं। आईपीएल 2026 के आंकड़ों के मुताबिक एक चीयरलीडर की औसत कमाई प्रति मैच लगभग 18,500 है। हालांकि, यह राशि सभी टीमों के लिए एक समान नहीं है। फ्रेंचाइजी अपनी ब्रांड वैल्यू और बजट के आधार पर अलग-अलग वेतन निर्धारित करती हैं। जहां कुछ टीमें 12,000 रुपये से शुरुआत करती हैं, वहीं कुछ इसे 25,000 रुपये तक ले जाती हैं।

सैलरी के मामले में कौन सी टीम सबसे आगे
सैलरी के मामले में इस बार भी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) सबसे टॉप पर है। शाहरुख खान की टीम अपनी चीयरलीडर्स को प्रति मैच 24,000 से 25,000 रुपये का भुगतान कर रही है। इसके बाद मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का नंबर आता है, जो प्रति मैच 20,000 रुपये दे रही हैं। इन तीनों टीमों के अलावा बाकी टीम लगभग एक जैसा पैसा चीयरलीडर को देती हैं।
इन तरीकों से भी मिलता है पैसा
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का भुगतान अन्य टीमों की तुलना में थोड़ा कम यानी ₹12,000 के शुरुआती स्तर पर है। मैच फीस के अलावा चीयरलीडर्स की कमाई के कुछ अन्य तरीका भी हैं। यदि संबंधित टीम मैच जीतती है तो कई फ्रेंचाइजी चीयरलीडर्स को अतिरिक्त बोनस देने का काम करती हैं। मैच के दौरान हवाई यात्रा, फाइव स्टार होटल में ठहरने और भोजन का पूरा खर्च फ्रेंचाइजी द्वारा ही वहन किया जाता है। ब्रांड प्रमोशन, फोटोशूट और पार्टियों में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए उन्हें अलग से भुगतान मिलता है।
KKR: 24,000 - 25,000 रुपये
MI, RCB: 20,000 रुपये
CSK: 15,000 - 17,000 रुपये
LSG, GT: 15,000 - 20,000 रुपये
DC, PBKS, SRH: 12,000 - 15,000 रुपये












Click it and Unblock the Notifications