'हार्दिक के साथ कोई खड़ा नहीं है,' मुंबई की हार पर मनोज तिवारी का विस्फोटक बयान, जिम्मेदार प्लेयर्स को लताड़ा
IPL 2026: मुंबई इंडियंस (MI) के लिए IPL 2024 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हाथों मिली हार के बाद पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने क्रिकबज पर बातचीत के दौरान टीम की अंदरूनी स्थिति और हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर कई कड़वे सच उजागर किए हैं।
मुंबई इंडियंस अब इस सीजन के प्लेऑफ़ से बाहर होने की तरफ बढ़ रही है। टीम के दिग्गज भी प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और रोहित शर्मा चोट की वजह से खेल नहीं रहे हैं। मनोज तिवारी ने चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है।

मनोज तिवारी ने मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ की उम्मीदों पर सीधे तौर पर पूर्णविराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की क्रिकेट मुंबई खेल रही है, उसे देखकर उम्मीदें बहुत पहले ही खत्म हो गई थीं। तिवारी के अनुसार अब चेन्नई और मुंबई का मैच 'एल-क्लासिको' कहलाने के लायक भी नहीं रहा क्योंकि पिछले 6 मुकाबलों में चेन्नई ने एकतरफा राज किया है।
हार्दिक को समर्थन नहीं होने का दावा
उन्होंने कहा कि कप्तान को हर खिलाड़ी का विश्वास जीतना होता है। आपको एक लीडर बनना पड़ता है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि हार्दिक के साथ कोई भी खड़ा नहीं है। उन्हें उस तरह का समर्थन नहीं मिल रहा है जो एक कप्तान को मिलना चाहिए।
सीनियर प्लेयर्स पर बरसे तिवारी
तिवारी ने केवल हार्दिक को ही नहीं, बल्कि टीम के अन्य सीनियर खिलाड़ियों को भी हार का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने खिलाड़ियों की निरंतरता पर हमला करते हुए कहा कि सूर्या के बल्ले से वह निरंतर रन नहीं निकल रहे हैं जिसकी टीम को जरूरत है। तिलक ने एक मैच में स्कोर किया, लेकिन बाकी मैचों में वह भी नाकाम रहे। जब टीम के प्रमुख खिलाड़ी ही लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे, तो परिणाम की उम्मीद करना बेकार है।
मनोज तिवारी के बयान ने एक बार फिर उन अटकलों को हवा दी है, जिनमें कहा जाता रहा है कि मुंबई इंडियंस की टीम में गुटबाजी है और ड्रेसिंग रूम में एकजुटता का माहौल नहीं है। हालांकि ऐसा बयान टीम के अंदर से या करीबी लोगों से देखने को नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications