Shubman Gill ने सड़क पर दौड़ाई करोड़ों की मर्सिडीज, जितने की कार, उतने में मुंबई में आ जाते कई घर!

Shubman Gill New Blue Mercedes: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर उतरने से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अपने टशन को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शुभमन को चंडीगढ़ की सड़कों पर अपनी नई और चमचमाती क्यान ब्लू (Cyan Blue) मर्सिडीज-AMG SL55 रोडस्टर ड्राइव करते देखा गया। इस लग्जरी कन्वर्टिबल कार की कीमत करीब 2.8 करोड़ रुपये है।

कितनी है गिल की नई कार की कीमत ( Shubman Gill New Blue Mercedes)

शुभमन गिल की यह नई मर्सिडीज केवल एक कार नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग का मास्टरपीस है। इसमें 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन लगा है, जो इसे रॉकेट जैसी रफ्तार देता है। भारत में इस मॉडल की कीमत 2.3 करोड़ से 2.9 करोड़ के बीच है। अगर इसकी तुलना रियल एस्टेट से करें, तो इतनी बड़ी रकम में मुंबई के अच्छे इलाकों में 2 से 3 प्राइम फ्लैट्स खरीदे जा सकते हैं।

IPL 2026 1

गिल को है महंगी गाड़ियों का शौक

भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को मर्सिडीज ब्रांड से खास लगाव है। उनके गैरेज में पहले से ही कई कीमती गाड़ियां मौजूद हैं। मेबैक GLS 600, मर्सिडीज-AMG G63, रेंज रोवर वेलार और महिंद्रा थार जैसी गाड़ियां पहले से ही गिल के पास मौजूद है। शुभमन गिल के पास इस बार गुजरात टाइटंस को दोबारा टॉप पर ले जाने की जिम्मेदारी है।

भारतीय क्रिकेट के प्रिंस कहे जाने वाले शुभमन गिल केवल मैदान पर ही रनों की बारिश नहीं कर रहे हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी वे अब टीम इंडिया के सबसे बड़े सितारों की कतार में खड़े हो गए हैं। गुजरात टाइटंस द्वारा 16.50 करोड़ में रिटेन किए जाने और टीम इंडिया की कप्तानी मिलने के बाद गिल की सालाना आय में जबरदस्त उछाल आया है। गिल को बीसीसीआई की ओर से सालाना 5 करोड़ की फिक्स्ड सैलरी मिलती है।

बीसीसीआई की नई पॉलिसी के मुताबिक जो खिलाड़ी सीजन के 75% से ज्यादा टेस्ट मैच खेलते हैं। उन्हें प्रति मैच 45 लाख तक का अतिरिक्त बोनस मिलता है। गिल के तीनों फॉर्मेट में नियमित खेलने से यह कमाई और बढ़ जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+