IPL 2026: नीलामी से पहले ही खेल खत्म! सबसे अमीर टीम बनी गरीब, मुंह ताकती रह जाएगी
IPL 2026: की मेगा ऑक्शन से ठीक एक दिन पहले IPL फ्रेंचाइजियों के बीच एक स्पष्ट वित्तीय विभाजन दिखाई दे रहा है। एक तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) जैसी रिच टीमें हैं, जो अपनी बड़ी पर्स वैल्यू के दम पर किसी भी खिलाड़ी को खरीदने के लिए तैयार हैं।
वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस जैसी सफल फ्रेंचाइजी है, जिसके पास सिर्फ 2.75 करोड़ का निराशाजनक पर्स बैलेंस बचा है, जबकि उन्हें अभी भी 5 महत्वपूर्ण स्लॉट भरने हैं। कल की नीलामी का मंच तैयार है, लेकिन इस बार का ड्रामा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से ज़्यादा, टीमों के 'पर्स साइज़' पर टिका होगा।

पाँच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के लिए यह ऑक्शन किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा। टीम ने अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन करने या ट्रेड करने में इतनी ज़्यादा राशि खर्च कर दी कि उनके पर्स में अब नाम मात्र का पैसा बचा है। मुंबई इंडियंस के पर्स में 2 करोड़ 75 लाख की धन राशि है।
IPL 2026: MI के लिए सबसे बड़ी चुनौती
उन्हें 5 खिलाड़ियों को औसत ₹55 लाख प्रति खिलाड़ी की दर से खरीदना होगा। T20 फॉर्मेट में एक भी गुणवत्तापूर्ण अनकैप्ड भारतीय या विदेशी खिलाड़ी इतने कम दाम में मिलना लगभग असंभव है। मुंबई इंडियंस अन्य टीमों को प्लेयर्स खरीदते हुए देखेगी। केकेआर के पास 64 करोड़ की धन राशि पर्स में मौजूद है।
जब KKR और CSK जैसे धनी टीमें किसी टॉप ऑलराउंडर या तेज़ गेंदबाज के लिए 10 करोड़ से ज़्यादा की बोली लगाएंगी, तब मुंबई इंडियंस की टेबल पर सिर्फ निराशा होगी। मुंबई इंडियंस गरीब टीम के रूप में रिलेक्स होकर बैठी रहेगी और सिर्फ दूर से प्लेयर्स को बिकते हुए देखेगी।
IPL 2026: मुंबई में दिग्गज प्लेयर्स
मुंबई इंडियंस ही वह टीम होती है जो ऑक्शन में महंगे खिलाड़ी खरीदकर सुर्खियाँ बटोरती है। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या दूर बैठे अपनी टीम के लिए सिर्फ यह दुआ कर सकते हैं कि कोई अच्छा अनकैप्ड खिलाड़ी सस्ते में उपलब्ध हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications