Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2026: MI किन 5 खिलाड़ियों पर लगा सकती है बड़ा दांव? कौन होगा टीम का अगला सुपरस्टार

IPL 2026, Mumbai Indians: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) की टीम आईपीएल 2026 की नीलामी में केवल 2.75 करोड़ के छोटे से पर्स के साथ उतरेगी। टीम ने 20 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और वह अबू धाबी में 16 दिसंबर को होने वाली नीलामी में अधिकतम पांच खिलाड़ियों को खरीद सकती है। जिसमें केवल एक विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकता है।

पुराने खिलाड़ियों पर मुंबई को भरोसा (IPL 2026, Mumbai Indians)

भले ही मुंबई ने अपनी टीम में पुराने खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। लेकिन इस बार के मेगा ऑक्शन में टीम के पास कुछ और मैच विनर खिलाड़ी खरीदने का मौका होगा। मुंबई की टीम ने घरेलू खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया है। इस बार भी वह कुछ ऐसे खिलाड़ी को खरीद सकती है जो आने वाले समय में मुंबई से अपनी पहचान बनाते नजर आ सकते हैं। मुंबई इंडियंस की नजर कुछ ऐसे अनुभवी और युवा खिलाड़ियों पर रहेगी जो उनकी टीम को और बेहतर बना सकें।

Mumbai Indians 1

जॉनी बेयरस्टो पर रहेगी नजर

रयान रिकेल्टन के लिए बैकअप ओपनर और विकेटकीपर के तौर पर जॉनी बेयरस्टो पर टीम दांव लगा सकती है। बेयरस्टो ने आईपीएल 2025 में एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। उनके पास 52 आईपीएल मैचों में 1674 रन बनाने का अनुभव है। मुंबई उन्हें ऊपरी क्रम में एक विस्फोटक विकल्प के रूप में वापस लेना चाहेगी।

क्विंटन डी कॉक और गेराल्ड कोएत्ज़ी

बेयरस्टो जैसा ही एक और मजबूत बैकअप ओपनिंग और विकेटकीपिंग विकल्प क्विंटन डी कॉक भी है। डी कॉक मुंबई इंडियंस के लिए पहले भी खेल चुके हैं और टीम से परिचित हैं। उनके पास 115 आईपीएल मैचों में 3309 रन हैं, जो उन्हें एक भरोसेमंद खिलाड़ी बनाते हैं। गेराल्ड कोएत्ज़ी को ट्रेंट बोल्ट के लिए बैकअप या दूसरा विदेशी तेज़ गेंदबाज के रूप में शामिल किया जा सकता है।

कोएत्ज़ी ने आईपीएल 2024 में MI के लिए 10 मैचों में 13 विकेट लेकर अपनी काबिलियत साबित की थी। उनका वापस टीम में आना तेज गेंदबाज़ी आक्रमण को मजबूती देगा। इसके अलावा विग्नेश पुथुर घरेलू स्पिन गेंदबाज़ी को मजबूती देना के काम कर सकते हैं। केरल के इस स्पिनर ने आईपीएल 2025 में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीन विकेट लिए थे। मुंबई उन्हें वापस टीम में शामिल करने का लक्ष्य रखेगी। वहीं घरेलू क्रिकेट में अपनी शानदार गेंदबाज़ी से प्रभावित करने वाले आकिब नबी भी MI के रडार पर होंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+