CSK vs GT: चेन्नई-गुजरात मैच में पड़ेगी गर्मी की मार, फील्ड पर खड़ा होना मुश्किल, कैसा रहेगा आज मौसम

CSK vs GT Weather: चेपॉक के मैदान पर आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। आईपीएल 2026 का यह 37वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक के मुकाबलों का इतिहास काफी बराबरी का रहा है।

अब तक खेले गए कुल 8 मैचों में दोनों ही टीमों ने 4-4 बार जीत दर्ज की है, हालांकि पिछले पांच मुकाबलों में चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है, घरेलू मैदान का फायदा निश्चित तौर पर चेन्नई को मिलने वाला है।

csk vs gt

कैसा रहेगा मौसम और गर्मी

चेपॉक की पिच ऐतिहासिक रूप से स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती रही है, लेकिन इस सीजन की शुरुआत से यहां का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। अब यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हो रही है, जहां पहली पारी का औसत स्कोर 200 के पार जा रहा है। दोपहर का मैच होने के कारण ओस की भूमिका नहीं रहेगी, लेकिन तेज गर्मी और उमस खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता की कड़ी परीक्षा लेगी। चेन्नई में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है, जो खेल की गति को प्रभावित कर सकता है। यह परेशान करने वाली बात कही जा सकती है।

सैमसन की धांसू फॉर्म

गुजरात टाइटंस की टीम शुभमन गिल और जोस बटलर जैसे अनुभवी बल्लेबाजों पर निर्भर करेगी, जबकि राशिद खान की फिरकी चेन्नई के मध्यक्रम को मुश्किल में डाल सकती है। दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान के अनुभव का पूरा फायदा उठाना चाहेगी। संजू सैमसन और शिवम दुबे की मौजूदगी चेन्नई की बल्लेबाजी को गहराई प्रदान करती है। सैमसन की धाकड़ फॉर्म टीम के लिए एक शुभ संकेत है।

धोनी के ऊपर रहेंगी नजर

महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर नजर एक बार फिर से रहने वाली है, फैंस चाहते हैं कि माही एक बार फिर से मैदान पर उतरें लेकिन टॉस के समय ही स्थिति साफ़ हो पाएगी। टीम में आज बदलाव की उम्मीद कम नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+