CSK IPL 2026: धोनी की चेन्नई ने किया 11 खिलाड़ियों को बाहर, फाइनल लिस्ट की घोषणा
CSK IPL 2026 Retained Players List: आईपीएल रिलीज और रिटेंशन का आज अंतिम दिन है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए अब नए सिरे से टीम गठित करने की दिशा में कदम बढाए हैं और कुछ प्लेयर्स को रिलीज कर दिया है।
13 सालों से टीम के साथ बने हुए रवीन्द्र जडेजा को ट्रेड कर दिया गया है, इस बार टीम के साथ जडेजा नहीं दिखने वाले हैं। उनकी जगह राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को लाया गया है। भविष्य की योजनाओं के चलते यह फैसला लिया गया होगा।

जडेजा और सैमसन के ट्रेड की खबरें काफी समय से आ रही थीं और आज टीम ने खुद ही अपनी वेबसाईट पर इसकी जानकारी दी। जडेजा के अलावा एक और मुख्य ट्रेड सैम करन को लेकर हुआ है। चेन्नई ने उनको भी राजस्थान रॉयल्स में भेज दिया।
CSK ने किया इन खिलाड़ियों को रिलीज
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार 11 खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है, जिनमें ट्रेड के जरिए बाहर हुए रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं। टीम ने चार विदेशी खिलाड़ियों-रचिन रविंद्रा, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना और सैम करन (जो राजस्थान रॉयल्स को ट्रेड हुए)-को भी बाहर का रास्ता दिखाया है।
आंद्रे सिद्धार्थ को बिना मैच खेले ही रिलीज़ कर दिया गया, जबकि दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद और विजय शंकर को भी टीम ने अपनी योजनाओं से बाहर कर दिया है। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस और गुरजापनीत सिंह को सीएसके ने रिटेन किया है, जैसा कि पहले से उम्मीद थी। इन प्लेयर्स को बाहर करने पर चेन्नई सुपर किंग्स के पर्स में 43.4 करोड़ रुपये आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications