IPL 2026: CSK को लगा सबसे बड़ा झटका, कितने मैचों से बाहर हुए MS धोनी? फैंस की बढ़ी धड़कनें!
आईपीएल का 19वां सीजन आज शुरू हो रहा है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कैंप से एक ऐसी खबर आई है जिसने करोड़ों फैंस को मायूस कर दिया है। टीम के सबसे बड़े दिग्गज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की चोट) के कारण टूर्नामेंट के पहले दो हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं।
फ्रेंचाइजी ने शनिवार, 28 मार्च को इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि धोनी चोट की वजह से शुरुआती कम से कम 5 मैचों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

इन 4 बड़े मैचों में नहीं दिखेंगे 'थाला'
रिकवरी पीरियड के चलते धोनी कम से कम शुरुआती चार मुकाबलों में मैदान पर नजर नहीं आएंगे। उनके बिना CSK को इन चुनौतियों का सामना करना होगा:
- 30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- 3 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
- 5 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- 11 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
संजू सैमसन बनेंगे धोनी के उत्तराधिकारी?
धोनी की गैरमौजूदगी में सबसे बड़ा सवाल यह था कि विकेटों के पीछे दस्ताने कौन संभालेगा? CSK ने इसके लिए पहले ही मास्टरप्लान तैयार कर लिया था। टीम ने रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को ट्रेड किया है। टी20 वर्ल्ड कप में शानदार विकेटकीपिंग करने वाले संजू इस सीजन में न सिर्फ ओपनिंग करेंगे, बल्कि धोनी की जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। हालांकि, टीम के पास 27 वर्षीय उर्वील पटेल का विकल्प भी मौजूद है, लेकिन फिलहाल संजू ही पहली पसंद नजर आ रहे हैं।
44 की उम्र में भी कायम है धोनी का जलवा
2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी आज भी आईपीएल के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 135 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे। अगर वह इस सीजन के बीच में वापसी करते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल, सीएसके अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।












Click it and Unblock the Notifications