IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे आईपीएल से बाहर, रिप्लेसमेंट में कौन आएगा?

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बहुत ही चिंताजनक खबर सामने आ रही है। टीम के युवा सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हेमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली इस टीम के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

म्हात्रे इस वक्त अपने करियर की सबसे बेहतरीन लय में थे और टीम को शानदार शुरुआत दिला रहे थे। इस सीजन में आयुष म्हात्रे ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि चयनकर्ताओं को भी प्रभावित किया था। पिछले कुछ मुकाबलों में उनकी ओर से खेली गई पारियां टीम की जीत का आधार बनी थीं।

ayush mhatre

अब उनके अचानक बाहर हो जाने से सीएसके का ओपनिंग कॉम्बिनेशन पूरी तरह बिगड़ गया है। टीम मैनेजमेंट को अब मिड-सीजन में एक ऐसे विकल्प की तलाश करनी होगी जो म्हात्रे जैसी निडरता और निरंतरता के साथ पारी की शुरुआत कर सके।

चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति

सीएसके फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर है, एक मुख्य खिलाड़ी का चोटिल होना पूरे अभियान के मोमेंटम को धीमा कर सकता है। मेडिकल टीम की सलाह के बाद अब म्हात्रे को रिहैबिलिटेशन के लिए भेजा जाएगा। टीम जल्द ही उनके आधिकारिक रिप्लेसमेंट के नाम का ऐलान कर सकती है। अब सारा दारोमदार चेन्नई के मध्यक्रम पर होगा कि वे सलामी जोड़ी पर आए इस दबाव को कम करने के लिए आने वाले मैचों में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

कैसा रहा आयुष का इस सीजन प्रदर्शन

इस सीजन आयुष म्हात्रे का बल्ला चल रहा था और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उन्होंने अच्छा काम किया था। 6 मुकाबले खेलने के बाद आयुष म्हात्रे ने 201 रन बना दिए थे। उनके बल्ले से दो अर्धशतकीय पारियां आई और 73 रन उच्चतम स्कोर रहा। इस धांसू फॉर्म के बाद उनका बाहर होना निश्चित रूप से चेन्नई सुपर किंग्स के इए एक खराब संकेत है। माना जा रहा है कि आयुष की जगह उर्विल पटेल को टीम में शामिल किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+