IPL 2026: खिलाड़ियों के परिवारों पर BCCI का हंटर, एक साथ नहीं कर पाएंगे सफर, हार्दिक-महिका क्या करेंगे?
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले बीसीसीआई (BCCI) पूरी तरह एक्शन मोड में है। अनुशासन और खिलाड़ियों की प्राइवेसी को लेकर बोर्ड ने एक नया और चौंकाने वाला आदेश जारी किया है। अब आईपीएल मैचों के दौरान खिलाड़ी अपनी पत्नियों, बच्चों या परिवार के सदस्यों के साथ टीम बस में सफर नहीं कर पाएंगे। बोर्ड ने खिलाड़ियों के परिवारों के लिए सेपरेट ट्रेवल (अलग यात्रा) का नियम अनिवार्य कर दिया है।
बीसीसीआई ने सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों को सूचना भेज दी है, जिसे तुरंत प्रभाव से लागू करना होगा। पुराने सीजन में अक्सर देखा जाता था कि खिलाड़ी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ टीम बस में मैच वेन्यू या एयरपोर्ट तक जाते थे। लेकिन 2026 सीजन से इसे पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

टीम बस के अलावा प्लेयर्स अपने प्राइवेट वाहन से मुकाबले के लिए नहीं आ सकते। परिवार के लिए आने की व्यवस्था खुद ही करनी पड़ेगी। इससे प्लेयर्स को अपने अलग टाइम से निकलना पड़ेगा। प्रैक्टिस सेशन को लेकर भी यही नियम बनाया गया है।
क्यों लिया गया यह फैसला
प्रोफेशनलिज्म: बोर्ड चाहता है कि मैच के दिन खिलाड़ी पूरी तरह से खेल पर ध्यान केंद्रित करें। टीम बस में खिलाड़ियों के बीच होने वाली रणनीतिक चर्चा को पूरी तरह गोपनीय रखा जाना चाहिए।
सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट: एयरपोर्ट और स्टेडियमों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए खिलाड़ियों और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अलग-अलग यात्रा का नियम बनाया गया है।
VIP बॉक्स में बैठना पड़ेगा
गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि मैच के दौरान परिवार के सदस्य केवल स्टैंड्स में ही बैठ सकेंगे। मैच खत्म होने के बाद भी प्रेजेंटेशन सेरेमनी या मैदान पर परिवार के सदस्यों का आना अब सीमित कर दिया गया है। यदि कोई फ्रेंचाइजी इन नियमों का उल्लंघन करती हुई दिखाई देती है, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications