IPL 2026: ऑक्शन के लिए सज गया स्टेज, 1355 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, किन भारतीयों का सर्वाधिक बेस प्राइस?
IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी-ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार कुल 1355 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है, जिसमें विदेशी और भारतीय दोनों खिलाड़ी शामिल हैं। यह नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रही है और अब सबकी निगाहें फाइनल शॉर्टलिस्ट पर टिकी हैं।
2 करोड़ बेस प्राइस में सिर्फ दो भारतीय
नीलामी में सबसे ज़्यादा बेस प्राइस 2 करोड़ रखा गया है। इस कैटेगरी में कुल 45 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। खास बात यह है कि इन 45 खिलाड़ियों में 43 विदेशी खिलाड़ी हैं, जबकि सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों ने खुद को इस ब्रैकेट में रखा है। ये दो भारतीय खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर और स्पिनर रवि बिश्नोई हैं, जिन्हें पिछले महीने ही उनकी फ्रेंचाइजियों ने रिलीज़ किया था।

कुछ बड़े खिलाड़ी हैं बाहर
ESPNCricinfo के अनुसार इस ऑक्शन लिस्ट के बड़े नामों में ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का नाम प्रमुखता से शामिल है। उनके अलावा, स्टीव स्मिथ और जोश इंग्लिस ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है। दूसरी ओर, कुछ बड़े खिलाड़ी इस नीलामी में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का नाम रजिस्ट्रेशन लिस्ट में नहीं है। वहीं, फाफ डु प्लेसिस, आंद्रे रसेल और मोईन अली जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी इस बार ऑक्शन से बाहर रहेंगे।
टीमों के पास कितनी जगह और कितना पैसा?
सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कुल 77 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से अधिकतम 31 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। पर्स बैलेंस की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज़्यादा 64.30 करोड़ का पर्स बचा है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स भी 43.40 करोड़ के साथ मज़बूत स्थिति में है। इसके विपरीत, मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम, केवल 2.75 करोड़ का पर्स बचा है।
2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी
कैमरन ग्रीन, बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर, मुजीब, नवीन, सीन एबॉट, एगर, कूपर कॉनॉली, जेक फ्रेज़र-मैगर्क, इंग्लिस, स्मिथ, मुस्तफिज़ुर रहमान, एटकिंसन, बैंटन, टॉम करन, डॉसन, डकेट, डैन लॉरेंस, लिविंगस्टोन, मिल्स, जैमी स्मिथ, एलेन, माइकल ब्रेसवेल, कॉनवे, डफी, मैट हेनरी, जैमीसन, मिल्ने, डैरिल मिशेल, विल ओ'रूर्क, रचिन रविंद्र, कोएट्जी, मिलर, एनगिडी, नॉर्टजे, रूसो, शम्सी, वीज़े, हसरंगा, पथिराना, थीक्षाना, होल्डर, होप, अकील होसैन, अलज़ारी जोसेफ












Click it and Unblock the Notifications