IPL 2026: किस टीम के पास कितने स्लॉट खाली? किसके पर्स में सबसे ज्यादा राशि मौजूद?

IPL 2026: आईपीएल की मिनी नीलामी के लिए मंच तैयार है। क्रिकेट जगत की निगाहें एक बार फिर विदेश पर टिकी हैं, क्योंकि BCCI लगातार तीसरे वर्ष इस आयोजन को देश से बाहर, इस बार अबू धाबी के एतिहाद सेंटर में आयोजित कर रही है। 16 दिसंबर को होने वाली इस एक दिवसीय नीलामी में कुल 350 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा, जिसमें 45 खिलाड़ी ₹2 करोड़ की अधिकतम बेस प्राइस पर शामिल हुए हैं।

इससे पहले 2024 की मिनी-नीलामी दुबई में और पिछले साल मेगा ऑक्शन जेद्दाह में आयोजित किया गया था. विदेशी वेन्यू पर नीलामी का यह चलन दर्शाता है कि IPL अब एक वैश्विक क्रिकेट इवेंट बन चुका है।

ipl 2026

KKR के पास सबसे बड़ा खजाना, MI की जेब खाली

इस मिनी-नीलामी में सभी फ्रेंचाइजियों के पर्स की स्थिति बेहद अलग है, जो टीम की रणनीतियों को प्रभावित करेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे बड़े पर्स के साथ मैदान में उतर रही है। उनके पास 64.3 करोड़ का विशाल खजाना है और उन्हें 13 खिलाड़ियों की जगह भरनी है।

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) सबसे कम राशि के साथ ऑक्शन में होगी। MI के पास केवल 2.75 करोड़ बचे हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पास 43.4 करोड़ और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पास लगभग 16 करोड़ की राशि मौजूद है।

2 करोड़ वाले प्लेयर्स पर रहेंगी नज़रें

BCCI द्वारा 9 दिसंबर को जारी की गई 350 खिलाड़ियों की अंतिम सूची में 45 खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस ₹2 करोड़ निर्धारित की है। इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए केकेआर, चेन्नई सुपर किंग्स और अन्य टीमें अपना पर्स खाली करने से नहीं हिचकिचाएँगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि सबसे कम पर्स वाली मुंबई इंडियंस की टीम इतनी कम राशि में अपनी रणनीतिक ज़रूरतें कैसे पूरी करती है।

IPL 2026: टीमों के पास मौजूद पर्स और खाली स्लॉट

क्रम टीम पर्स में रकम (करोड़ में) खाली स्लॉट
1
कोलकाता नाइट राइडर्स 64.3 13
2
मुंबई इंडियंस 2.75 5
3
लखनऊ सुपर जायंट्स 22.95 6
4
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
16.4 8
5
राजस्थान रॉयल्स 16.05 9
6
चेन्नई सुपर किंग्स 43.4 9
7
दिल्ली कैपिटल्स 21.8 8
8
पंजाब किंग्स 11.5 4
9
सनराइज़र्स हैदराबाद 25.5 10
10
गुजरात टाइटंस 12.9 5
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+