IPL 2026: आईपीएल ऑक्शन में किस भारतीय का बेस प्राइस सबसे ज्यादा? कुल 1062 खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन
IPL 2026 Auction: आईपीएल के लिए नीलामी की तारीख और स्थान आधिकारिक तौर पर तय हो गया है। इस बार ऑक्शन 16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, और इसका आयोजन भारत से बाहर अबू धाबी (Abu Dhabi) में होगा। बाहर आयोजन होने की वजह से आयोजन ज्यादा ख़ास है।
नीलामी के लिए भारत से ज्यादा प्लेयर्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। विदेशी खिलाड़ी कम ही हैं। हालांकि रिटेंशन के समय भारत के बड़े प्लेयर्स को उनकी टीमों ने रिलीज नहीं किया था। भारत से कैप्ड और अनकैप्ड प्लेयर्स को मिलाकर कुल 1062 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

हालांकि अभी भी छंटनी का काम होना बाकी है। फाइनल लिस्ट से पहले कई प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। सर्वाधिक बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। कई विदेशी प्लेयर्स ने इस बेस प्राइस पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। भारत से सिर्फ दो ही प्लेयर्स ने अपना नाम 2 करोड़ बेस प्राइस पर रजिस्टर कराया है।
वेंकटेश अय्यर: ऑलराउंडर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके अय्यर पर सभी फ्रेंचाइजी की नजर रहेगी। केकेआर ने पिछले सीजन उनको लगभग 24 करोड़ की धन राशि के साथ खरीदा था। अब उनको रिलीज कर वापस नीलामी ड्राफ्ट में भेज दिया है।
रवि बिश्नोई: अपनी गूगली और किफायती गेंदबाजी के लिए मशहूर युवा लेग-स्पिनर पर भी बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। पिछले सीजन वह लखनऊ में शामिल थे। अब रिलीज होकर नीलामी में आए हैं। रवि बिश्नोई की बेस प्राइस 2 करोड़ है।
IPL 2026 की नीलामी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के क्रिकेटरों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया है। इस बार कुल 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। फाफ डू प्लेसी भी आईपीएल में शामिल नहीं हैं, उन्होंने भी इस सीजन के लिए कोई रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। जहां तक पर्स की बात है, तो पर्स में सर्वाधिक रकम केकेआर के पास है, 64 करोड़ से ज्यादा रुपये के साथ केकेआर नीलामी में उतरेगी।












Click it and Unblock the Notifications