टूट गया Jasprit Bumrah का सालों पुराना रिकॉर्ड! अश्वनी कुमार ने मुंबई इंडियंस के लिए रचा इतिहास

IPL 2026, Jasprit Bumrah Record: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में सोमवार रात नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। मुंबई इंडियंस (MI) के 24 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी टीम की 4 मैचों से चली आ रही हार का सिलसिला तोड़ने का काम किया। इसके साथ ही अश्वनी कुमार ने दिग्गज जसप्रीत बुमराह का एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मुंबई ने यह मुकाबला 99 रनों के बड़े अंतर से जीता।

अश्वनी कुमार ने 4 विकेट लेकर रचा इतिहास (IPL 2026, Jasprit Bumrah Record)

अश्वनी कुमार ने गुजरात के खिलाफ 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके साथ ही वे मुंबई इंडियंस के इतिहास में दो बार फोर विकेट हॉल (4 विकेट) लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। अश्वनी ने यह उपलब्धि 24 साल 234 दिन की उम्र में हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम था, जिन्होंने 2020 में 26 साल की उम्र में यह कारनाम किया था। बुमराह से पहले लसिथ मलिंगा के नाम यह उपलब्धि थी।

IPL 2026 1

बड़े खिलाड़ियों को आउट कर किया कमाल

दिलचस्प बात यह है कि अश्वनी ने पिछले साल केकेआर के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में भी बिल्कुल यही आंकड़े (4/24) पेश किए थे। 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को अश्वनी ने शुरुआत में ही बड़े झटके दिए। अश्वनी ने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (14 रन) को आउट कर मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद उन्होंने राहुल तेवतिया, शाहरुख खान और राशिद खान के विकेट लेकर गुजरात की कमर तोड़ दी।

आईपीएल इतिहास में दो बार 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले अनकैप्ड (जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच न खेला हो) खिलाड़ियों में अश्वनी अब दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर उमरान मलिक (22 साल) हैं। अश्वनी कुमार की सफलता से मुंबई की टीम वापस जीत की पटरी पर लौटने में सफल रही। टीम के पास अब भी प्लेऑफ में जाने का सुनहरा मौका बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+