IPL 2025: जहां से खत्म हुआ वहीं से या फिर नए सिरे से होगा PBKS vs DC मैच? सामने आया बड़ा अपडेट

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तनाव और एयरस्ट्राइक के बाद जब IPL 2025 को अचानक सस्पेंड किया गया, तब सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या अधूरा छूटा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs DC) मुकाबला दोबारा खेला जाएगा या पूरा शेड्यूल बदलेगा? अब इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जब IPL दोबारा शुरू होगा तो सबसे पहला मैच वही अधूरा मुकाबला होगा जो धर्मशाला में खेला जा रहा था- यानी दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स का मैच फिर से होगा।।

Delhi Capitals

गुरुवार रात 9:35 बजे के आसपास इस मैच को अचानक रोकना पड़ा था क्योंकि आसपास के इलाकों में ब्लैकआउट और एयर रेड अलर्ट घोषित किया गया था। हालांकि, ऐसी रिपोर्ट है कि यह मुकाबला वहीं से दोबारा शुरू नहीं होगा जहां अधूरा छोड़ा गया था, बल्कि इसे नए सिरे से शुरू किया जाएगा।


BCCI ने दी हफ्ते भर की मोहलत, खिलाड़ी अपने-अपने देश लौटे
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को बयान जारी करते हुए कहा कि हालात की समीक्षा के बाद ही नए शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइज़ियों को पहले ही सूचित कर दिया गया था ताकि खिलाड़ी और स्टाफ समय रहते अपने घर लौट सकें। अधिकतर भारतीय खिलाड़ी रवाना हो चुके हैं और विदेशी खिलाड़ी भी शुक्रवार शाम तक जाने की तैयारी में थे।

वेन्यू बदले जाएंगे, नई जगहों पर हो सकते हैं मैच
सूत्रों के अनुसार, IPL के री-शेड्यूल होने पर मैच ऐसे शहरों में कराए जा सकते हैं जो एलओसी (LoC) से दूर हों- जैसे बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, विशाखापट्टनम और कोलकाता। इससे विदेशी खिलाड़ियों की वापसी आसान होगी। हालांकि कई खिलाड़ियों के पास सिंगल एंट्री वीज़ा होने से यह प्रक्रिया जटिल भी हो सकती है।

क्या फिर से सितंबर में होगा IPL?
अगर मई में हालात नहीं सुधरे तो BCCI के पास सितंबर एकमात्र विकल्प बचता है। हालांकि उस समय एशिया कप शेड्यूल है, लेकिन मौजूदा हालात में उसके आयोजन की संभावना भी कमजोर लग रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+