IPL 2025: किस वेन्यू पर आईपीएल के 18 सालों में हुआ सिर्फ एक बार फाइनल? क्या आपको है मालूम

IPL 2025: आईपीएल के प्लेऑफ़ मैचों के वेन्यू आने पर स्थिति साफ़ हो गई कि इस बार फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वेन्यू शिफ्ट करने की वजह से ऐसा हुआ है, पहले शेड्यूल में अहमदाबाद का नाम नहीं था।

कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। भारत-पाक टेंशन के बाद वापस इवेंट शुरू होने पर फाइनल का स्टेडियम बदला गया है। इस तरह कोलकाता के दर्शकों को एक तरह से निराशा हाथ लगी है।

IPL

आईपीएल में कई स्टेडियमों को नियमित अंतराल पर फाइनल मुकाबले मिलते रहे हैं, दूसरी तरफ कुछ नामी स्टेडियम ऐसे भी रहे हैं, जिनको एक भी मैच नहीं मिला। भारत के बड़े मेट्रो शहर में स्थित एक स्टेडियम ऐसा भी रहा है, जिसे 18 सालों के आईपीएल इतिहास में महज एक ही फाइनल आयोजित करने का मौका मिला है।

फाइनल आयोजन में चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद का नाम टॉप पर है, इन स्टेडियमों में दो या इससे ज्यादा बार फाइनल मुकाबले खेले गए हैं। नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम को साल 2008 और 2010 के आईपीएल में फाइनल का वेन्यू बनाया गया था। इसके बाद वहां मुकाबला नहीं हुआ।

वानखेड़े स्टेडियम का काफी ज्यादा नाम है और यह एक आइकोनिक स्टेडियम है लेकिन हैरानी की बात है कि इस स्टेडियम में आईपीएल का सिर्फ एक ही फाइनल मुकाबला खेला गया है। साल 2018 के आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम को फाइनल होस्ट करने का मौका मिला था। उस समय चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से पराजित किया था।

कई बार भारत से बाहर टूर्नामेंट होने की वजह से भी फाइनल मैच का आयोजन देश में नहीं हुआ। दक्षिण अफ्रीका और यूएई में कुछ फाइनल हुए हैं। विदेशी धरती पर जब आईपीएल हुआ, तो जोहांसबर्ग और दुबई जैसे वेन्यू पर फाइनल मुकाबलों का आयोजन किया गया।

IPL इतिहास में हुए फाइनल मैचों के वेन्यू

2008- डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
2009- वांडरर्स स्टेडियम, जोहांसबर्ग
2010- डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
2011- एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई
2012- एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई
2013- ईडन गार्डंस, कोलकाता
2014- चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
2015- ईडन गार्डन्स, कोलकाता
2016- चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
2017- राजीव गाँधी स्टेडियम, हैदराबाद
2018- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
2019- राजीव गाँधी स्टेडियम, हैदराबाद
2020- दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
2021- दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
2022, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
2023- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
2024- एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई
2025- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+