IPL 2025 के बीच विराट कोहली का बड़ा फैसला, ठुकराए 300 करोड़! फैंस भी हैरान
IPL 2025 Virat Kohli: आईपीएल 2025 के बीच विराट कोहली ने एक बेहद ही हैरान करने वाला फैसला लिया है। विराट कोहली न केवल एक टॉप क्रिकेटर हैं, बल्कि भारत के सबसे बड़े सेलिब्रिटी में से एक हैं। वह देश में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले ब्रांड एंबेसडर हैं। वह हर एक ब्रांड डील और यहां तक कि सोशल मीडिया पर सिर्फ एक पोस्ट के लिए भी करोड़ों रुपये लेते हैं। कई बड़ी कंपनियां अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए उनके साथ काम करती हैं।
विराट कोहली ने उठाया बड़ा कदम (IPL 2025 Virat Kohli)
हाल ही में फैंस ने देखा कि विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल से अपने सभी ब्रांड के विज्ञापन हटा दिए हैं। केवल निजी तस्वीरें और अपने खुद के ब्रांड वन8 के बारे में पोस्ट ही बचे हैं। इस अचानक बदलाव ने सभी को चौंका दिया और लोगों ने ऑनलाइन चर्चा शुरू कर दी। यह स्पष्ट था कि कुछ बड़ा होने वाला है। अब इसे लेकर एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है।

300 करोड़ रुपये का ऑफऱ ठुकराया
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विराट कोहली ने साल 2017 में आठ साल के लिए 110 करोड़ रुपये का करार किया। प्यूमा ने कोहली के सामने अब 300 करोड़ रुपये का नया ऑफऱ को रखा था, जिसे विराट ने ठुकरा दिया है। उन्होंने कई विज्ञापनों और उत्पादों पर साथ काम किया। लेकिन अब वह साझेदारी खत्म हो गई है। कोहली ने करार को आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। भले ही प्यूमा उनके साथ काम करना जारी रखना चाहती थी। लेकिन कोहली ऐसा नहीं चाहते हैं।
प्यूमा इंडिया ने किया कंफर्म
स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा इंडिया ने क्रिकेटर और ब्रांड एंबेसडर विराट कोहली के साथ अपनी लंबे समय से चली आ रही साझेदारी के अंत की पुष्टि की है। प्यूमा ने विराट को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके साथ कई वर्षों तक का शानदार जुड़ाव, कई बेहतरीन अभियान यादगार रहा है। एक स्पोर्ट्स ब्रांड के रूप में प्यूमा अगली पीढ़ी के एथलीटों में सक्रिय रूप से निवेश करना जारी रखेगा।
एक प्यूमा प्रवक्ता ने कथित तौर पर इस बात को कंफर्म किया है। वहीं कोहली अब एजिलिटास नामक एक नए भारतीय स्पोर्ट्सवियर ब्रांड से जुड़ रहे हैं। यह कंपनी 2023 में शुरू हुई और इसकी स्थापना अभिषेक गांगुली ने की, जो प्यूमा इंडिया में काम करते थे। एजिलिटास के पास भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में लोकप्रिय इतालवी ब्रांड लोट्टो के अधिकार भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications